Posted by : achhiduniya 09 January 2021

बिहार के पूर्व मुख्य मंत्री जीतनराम मांझी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को लेकर हनीमून वाला बयान दिया था। मांझी ने कहा था कि जब भी देश या बिहार में किसी प्रकार का संकट आता है तो ये तीनों नेता हनीमून मनाने चले जाते हैं। मांझी के इसी बयान पर तेजप्रताप यादव ने पलटवार किया है। तेजप्रताप यादव ने कहा 

कि मांझी जी मेरे बगलवाले घर में रहते हैं। कमरे में क्या-क्या करते हैं, हम भी पोल खोल देंगे। मांझी जी अपने बुढ़ापे का ख्याल रखना चाहिए। उनके बेटे का महिला पुलिसकर्मी के साथ लफड़ा हो गया था। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि क्या मांझी जी बाहर जाएंगे तो हनीमून मनाने जाएंगे? बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष 2 दिन पहले राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और चिराग पासवान को लेकर विवादित बयान दिया था। 

जिसमें उन्होंने कहा था कि जब भी देश या बिहार में किसी प्रकार का संकट आता है तो ये तीनों नेता हनीमून मनाने बाहर चले जाते हैं। ये बात उन्होंने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही थी। अहम मौके पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के गायब रहने को लेकर सवाल किया गया था। जवाब में उन्होंने कहा था कि 2019 लोकसभा चुनाव में हार के बाद तेजस्वी यादव करीब 1 महीने गायब रहे। बिहार में जब भी कोई गंभीर समस्या आती है चाहे वो बाढ़ हो, चमकी बुखार हो या फिर किसान आंदोलन का मुद्दा हो, तेजस्वी हमेशा ऐसे मौकों पर राज्य से गायब रहते हैं। मांझी ने सवाल किया था कि तेजस्वी यादव दिल्ली में जाकर क्यों बैठ जाते हैं? नेता विरोधी दल के नाते तेजस्वी यादव दिल्ली में भी 

काम करें, लेकिन उन्हें पटना में भी रहना चाहिए। बिहार को नहीं छोड़ना चाहिए। बिहार को तेजस्वी छोड़ रहे हैं। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मांझी ने राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और चिराग पासवान को युवराज बताया था और कहा था कि तीनों समय आने पर हनीमून मनाने चले जाते हैं। मांझी का तेजस्वी यादव के खिलाफ दिए गए हनीमून वाले बयान पर सियासत तेज हो गई है। तेजस्वी के बड़े भाई तेजप्रताप यादव ने पूर्व सीएम को बुढ़ापे का ख्याल रखने की हिदायत देते हुए पोल खोल 

देने की धमकी दे डाली है। तेजप्रताप यहीं नहीं रुके बल्कि यहां तक कह दिया कि मांझी बगल वाले घर में ही रहते हैं। सब पता है कि कमरे में क्या-क्या करते हैं। लालू प्रसाद के छोटे बेटे तेजस्वी यादव से जब हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी के हनीमून वाले बयान पर पूछा गया तो उन्होंने टाल दिया था। तेजस्वी यादव कल ही पटना लौटे थे। मगर तेजस्वी यादव के बड़े भाई  तेजप्रताप ने मांझी के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मांझी अपने बुढ़ापे का ख्याल रखें और संभल जाएं। तेजप्रताप यादव के बयान के HAM के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने भी पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि तेजप्रताप बताएं कि किन गंदी हरकतों की वजह से तेजप्रताप यादव अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय को घर से निकाला? दिल्ली के फार्महाउस पार्टी में किस कारण तेजप्रताप और तेजस्वी की पिटाई हुई थी? उन्होंने तेजप्रताप यादव को हद में रहने की चेतावनी दी। दानिश ने कहा कि हम पोल खोलेंगे तो लालू प्रसाद के चरित्रवान पुत्र सड़क पर आ जाएंगे।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ यूपी-बिहार समेत 12 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, IMD की चेतावनी, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम। @ असम में औसत से 29% कम हुई है बारिश, फिर भी बाढ़ के भयंकर संकट से कैसे जूझ रहा है प्रदेश।@ मॉनसून सत्र के पहले सप्ताह में राज्य सभा में 6 प्रतिशत तो लोक सभा में सिर्फ 5 फीसदी हुआ कामकाज।@ असम के कछार में फैक्टरी में सिलेंडर विस्फोट,चार श्रमिकों की मौत।@ आदर्श स्थिति न हो तो युवा विरोध करते हैं और उन्हें ये करना चाहिए, सरकार ने भी उन्हें नहीं रोका-निर्मला सीतारमण।@ तेज प्रताप जेल में, कई छात्रों पर केस, तेजस्वी बोले- प्रदर्शनकारियों पर दर्ज FIR नहीं हटे तो करेंगे बड़ा प्रदर्शन।@ जंतर मंतर के विरोध प्रदर्शन पर बोले उद्धव ठाकरे- लोकतंत्र को मिली ऑक्सीजन।@ कर्नाटक के पूर्व CM सिद्धारमैया का चुनावी राजनीति से संन्यास, बोले- 2028 में नहीं लड़ूंगा चुनाव।@ इस्तीफे से मेरी बेटी वापस नहीं आएगी, पेपर लीक के दोषियों को फांसी हो, खुदकुशी करने वाली छात्रा की मां।@ इंसान जैसी दिखने वाली रोबोट बनी टीचर,अमेरिका के हाई स्कूल में शुरू हुआ पायलट प्रोजेक्ट।@ मीराबाई चानु ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला गोल्ड ऋषिकांत सिंह ने जीता सिल्वर।@ बिहार CJP आंदोलन-तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, जेल भेजे गए सिवान में AK-47 से फायरिंग का सनसनीखेज दावा। @ असम के कछार में फैक्टरी में सिलेंडर विस्फोट, चार श्रमिकों की मौत।@ नंदन नीलेकणी की अगुवाई में बनी हाई पावर्ड टास्क फोर्स,पेपर लीक पर PM मोदी ने का नया वीडियो संदेश।@ कांवड़ यात्रा में इस बार दिखेगा भक्ति का नया रंग, ट्रेंड में हैं महादेव वाली ये भगवा टी-शर्ट।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -