- Back to Home »
- National News »
- सच्चा मददगार मित्र साबित हो रहा भारत..मुफ्त वैक्सीन वितरण के चलते विश्व पटल पर हो रही भारत की तारीफ
Posted by : achhiduniya
23 January 2021
अमेरिका के विदेश विभाग के दक्षिण एवं मध्य एशिया
ब्यूरो की ओर से शुक्रवार को ट्वीट किया गया, वैश्विक
स्वास्थ्य क्षेत्र में भारत की भूमिका की सराहना करते हैं, जिसने दक्षिण एशिया में कोविड-19 की लाखों खुराकें दीं। भारत ने
टीकों की नि:शुल्क खेप भेजने की शुरुआत मालदीव, भूटान, बांग्लादेश और नेपाल से की तथा अन्य देशों की भी इसी प्रकार मदद
की जाएगी। इसमें कहा गया, भारतएक सच्चा मित्र है जो
अपने दवा क्षेत्र का उपयोग वैश्विक समुदाय की मदद करने में कर रहा है। भारत को
दुनिया की फार्मेसी कहा जाता है और विश्व भर में बनने वाले टीकों में से 60 फीसदी
यहां बनते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि कोरोना वायरस संकट से
लड़ाई के लिए तथा पूरी मानवता की भलाई के लिए भारत की टीका उत्पादन एवं विरतण
क्षमता का उपयोग किया जाएगा। सदन की विदेशी मामलों की समिति के अध्यक्ष ग्रेगरी
मीक्स ने भी महामारी से लड़ाई में पड़ोसी देशों की मदद करने पर भारत की सराहना की।
भारत बीते कुछ दिन में अपने यहां बने कोविड-19 टीकों की खेप भूटान, मालदीव, नेपाल, बांग्लादेश,


