- Back to Home »
- Property / Investment »
- 5,10 और 100 रुपए के नोट होंगे बंद...कब और क्यू...? RBI
Posted by : achhiduniya
23 January 2021
आरबीआई ने 100 रुपए का नया नोट 2019 में जारी
किया गया था। दरअसल नोटबंदी में जिस तरह 500 और 1000 के नोट बंद करने पर अफरातफरी
मच गई थी, इसलिए अब आरबीआई अचानक से कोई भी पुराना नोट बंद नहीं करना
चाहती इसलिए पहले बाजार में उस मूल्य का नया नोट सर्कुलेशन में लाया जाता है। इसके
चलन में पूरी तरह आने के बाद ही पुराने नोट को चलन से बाहर किया जा रहा है। आरबीआई
ने 2019 में जब 100 रुपए के नए नोट जारी किए थे तो तभी साफ कर दिया था कि पहले
जारी किए गए सभी 100 रुपए के नोट भी कानूनी निविदा के रूप में जारी रहेंगे। इसके अलावा केंद्रीय बैंक ने 8 नवंबर 2016 को नोटबंदी के बाद 2,000 रुपए के अलावा 200 रुपए के नोट जारी किए थे। भारतीय रिजर्व बैंक ने 5, 10 और 100 रुपए के पुराने नोटों के चलन
को लेकर एक अहम जानकारी दी है। आरबीआई के असिस्टेंट मैनेजर बी महेश ने इन नोटों को
लेकर कहा है कि मार्च-अप्रैल के बाद से ये सभी पुराने नोट चलन से बाहर हो जाएंगे। आरबीआई
ने जानकारी दी है कि वह इन पुराने नोटों की सीरीज को वापस लेने की योजना पर काम कर
रहा है। बी महेश
के मुताबिक,
100 रुपए, 10 रुपए
और 5 रुपए के पुराने करेंसी नोट अंततः चलन से बाहर हो जाएंगे, क्योंकि आरबीआई की मार्च-अप्रैल तक इन्हें वापस लेने की योजना
है। दरअसल 100 रुपए, 10 रुपए और 5 रुपए के पुराने नोट के बदले नए नोट पहले से ही सर्कुलेशन में आ
चुके हैं। आरबीआई पुराने नोट बंद करने से पहले लोगो को मौका देगी कि उन्हें बैंक
में जमा कर लें। पैसा आपके अकाउंट में जमा कर दिया जाएगा। इस तरह पुराने नोट आसानी
से नये नोटों में बदल जायेंगे। 5,10 और 100 रुपए के पुराने नोट
कब बंद होंगे इसे लेकर अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं है लेकिन मीडिया खबरों की मानें
तो आरबीआई इस पर जल्द फैसला लेगा। हालांकि, इस तरह
जरूर इशारा किया गया है कि अचानक से इस पर रोक नहीं लगेगी। नये नोट पूरी तरह चलन
में आ जाएंगे इसके बाद यह फैसला लिया जायेगा। पहले ही इस कीमत के नोट बाजार में
है। अब आरबीआई आगे की रणनीति पर योजना बना रहा है।



