- Back to Home »
- Tours / Travels »
- कालका मेल बनी 'नेताजी एक्सप्रेस'…जाने इतिहास से जुड़ा रहस्य...
Posted by : achhiduniya
20 January 2021
कालका मेल अब 'नेताजी एक्सप्रेस' के नाम
से चलेगी। इसकी जनकारी भीरतीय रेलवे ने
ट्वीट कर दी है। रेल मंत्रालय ने कहा
है,नेताजी का पराक्रम भारत को स्वतंत्रता और विकास के एक्सप्रेस
मार्ग पर लाया था। हावड़ा-कालका मेल भारतीय रेलवे की सबसे प्रसिद्ध और सबसे पुरानी ट्रेनों में से एक है। यह
दिल्ली के रास्ते हावड़ा पूर्व रेलवे और कालका उत्तर रेलवे के बीच चलती है। रेल
मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट किया है। उन्होंने
कहा है कि कालका एक्सप्रेस अब 'नेताजी एक्सप्रेस' के नाम से दौड़ेगी। इससे पहले केंद्र सरकार ने नेताजी सुभाष
चंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप
में मनाने का ऐलान किया है। दिल्ली के लाल किले में नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर एक
संग्रहालय भी स्थापित किया गया है, जिसका
उद्घाटन 23 जनवरी 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था। गौरतलब है की
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 124वीं जयंती और 125वें जयंती वर्ष के शुभारंभ अवसर पर कोलकाता में कार्यक्रम
आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिस्सा लेंगे। इससे पहले ही नेताजी पर राजनीति शुरू हो।गई है। विपक्ष
पराक्रम दिवस के ऐलान को भी राजनीति से जोड़कर देख रहा है। वहीं बीजेपी नेताओं का
कहना है कि महापुरुषों का सम्मान हमारे संस्कारों में है। 18
जनवरी 1941 को इसी ट्रेन में बैठकर नेताजी ने अंग्रेजों को चकमा दिया था। इसके बाद
नेताजी अंग्रेजों के हाथ कभी नहीं आए।


