- Back to Home »
- Politics »
- अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने का हुनर मोदी से सीखें...राहुल गांधी का बजट सत्र से पहले प्रहार..
Posted by : achhiduniya
28 January 2021
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी किसान आंदोलन, अर्थव्यवस्था, चीन और मंहगाई के मुद्दे पर लगातार मोदी सरकार को घेर रहे हैं। राहुल गांधी ने भारत-चीन सीमा पर गतिरोध को लेकर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला और आरोप लगाया कि वह देश को कमजोर और तबाह कर रहे हैं। उन्होंने यह दावा भी किया कि पहली बार चीन के सैनिक भारतीय सीमा के अंदर बैठे हुए हैं।
राहुल ने कहा अर्थव्यवस्था के ध्वस्त होने के लिए मोदी सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने कहा, आपको पता है कि प्रधानमंत्री मोदी देश के ताने-बाने को नुकसान पहुंचा रहे हैं। पहली बार चीनी सैनिक भारत की सीमा के अंदर बैठे हुए हैं। हमारी अर्थव्यवस्था जो कभी दुनिया में सबसे अच्छा कर रही थी, वो अब ध्वस्त हो चुकी है। हमारे नौजवानों को नौकरियां नहीं मिल सकतीं। यह सब आरएसएस की विचारधारा का नतीजा है। मोदी सरकार के बजट सत्र से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा प्रहार करते हुए देश की अर्थव्यवस्था को लेकर ट्वीट किया उन्होंने लिखा, श्री मोदी की सरकार इस बात का सबक है कि कैसे दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक को बर्बाद किया जाए। Mr Modi’s governance is a lesson in how to ruin one of the world’s fastest growing economies. 1 फरवरी से बजट सत्र शुरू होने वाला है, जिससे पहले कांग्रेस सरकार पर लगातार हमलावर है।

