- Back to Home »
- Discussion »
- किसान आंदोलन बार्डर पर बिजली काट कर सरकार दहशत फैलाने का काम कर रही.... राकेश टिकैत
Posted by : achhiduniya
28 January 2021
देश की राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर 2 महीने से ज्यादा समय से चल रहे किसान आंदोलन की रफ़तर में भले ब्रेक लग गई हो, लेकिन आंदोलन जारी है और हजारों की संख्या में महिलाएं अभी भी
बॉर्डर पर बैठी हुई हैं। 26 जनवरी को किसान ट्रैक्टर
गणतंत्र परेड के दौरान हुई हिंसा के बाद प्रशासन सख्त हो गया है। लाल किला आईटीओ
और राष्ट्रीय राजधानी के अन्य हिस्सों में हुड़दंग मचाने,
सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पुलिसकर्मियों पर हमला
करने वालों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं, जिसके
बाद आंदोलन की करने वाले नेता भी सकते में हैं। कई प्रमुख नेताओं के खिलाफ
प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने एक नोटिस भेजकर किसान नेताओं से पूछा है कि आप
पर कार्रवाई क्यों नहीं की जाए। हिंसा के बाद किसानों को बदनाम करके इस पर राजनीति
शुरू हो गई है। केंद्र सरकार इस मामले में पूरी तरह फैल नजर आ रही है। ऐसा लग रहा
है
कि कुर्सी बचाने के लिए लाल किले की हिंसा को होने दिया गया। इसके बाद से
किसानों पर एफआईआर की जा रही है और प्रदर्शनकारियों को तखलीफ देने के लिए गाजीपुर
बार्डर पर बिजली काट दी गई है। ट्रैक्टर रैली में हिंसा को लेकर भारतीय किसान
यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत के खिलाफ FIR हो चुकी
है,लेकिन उनके तेवर नहीं बदले हैं।
टिकैत ने अब सरकार को धमकी भरे लहजे में चेतावनी दी है। क्योंकि,
गाजीपुर बॉर्डर पर बुधवार रात 8 बजे
बिजली काटने से टिकैत गुस्सा हो गए। टिकैत ने कहा कि सरकार दहशत फैलाने का काम कर
रही है। इस तरह की कोई भी हरकत पुलिस-प्रशासन न करे।



