- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- ट्रैक्टर मार्च के दौरान हिंसा करने वाले राजनीतिक दलों के लोग...किसान संगठन
Posted by : achhiduniya
26 January 2021
दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों से अपील की
है कि वे कानून को हाथ में न लें और शांति बनाए रखें। पुलिस की यह अपील राष्ट्रीय
राजधानी में कई स्थानों पर पुलिस और प्रदर्शनकारी किसानों के बीच झड़प की घटना के
बीच आई है। पुलिस ने किसानों से कहा कि वे पूर्व निर्धारित मार्ग पर ही ट्रैक्टर
परेड़ निकालें। प्रदर्शनकारी किसान अपने नेताओं की बात भी नहीं सुन
रहे हैं और बेकाबू हो गए हैं। हालांकि, किसान
नेता और भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत का दावा है कि प्रदर्शन पर किसान नेताओं का नियंत्रण है। उन्होने
कहा कि गड़बड़ी फैलाने की कोशिश करने वाली
की पहचान है। राजनीतिक दलों के लोग हैं, जो
आंदोलन को खराब करने की कोशिश में जुटे हैं। राकेश टिकैत से पूछा कि आरोप लग रहे
हैं कि प्रदर्शन किसान नेताओं के हाथ से निकल चुका है, तो उन्होंने कहा कि हम सब शांतिपूर्ण तरीके से जा रहे हैं। जो
लोग अशांति पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं, वे चिह्नित हैं। ये राजनीतिक पार्टियों के लोग हैं, जो आंदोलन को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। गौरतलब है की प्रदर्शनकारी
किसानों ने सुबह कई जगह पर बेरिकेड्स तोड़ दिए और तय रूट से हटकर दिल्ली में घुस
गए। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने की काफी कोशिश की। दोपहर को ट्रैक्टर लेकर
किसान लाल किला पहुंच गए। हालांकि, लाल
किले में हालत काबू में हैं। पुलिस और किसान दोनों संयम बरत रहे हैं।


