- Back to Home »
- Discussion »
- किसानों का हिंसक प्रदर्शन केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुलाई आपातकालीन बैठक....
Posted by : achhiduniya
26 January 2021
ट्रैक्टर मार्च के दौरान किसान पहले से तय रास्ते
से हटकर दिल्ली में घुस गए और आईटीओ (ITO) में
जमकर हिंसा की। इसके बाद किसान लाल किला पहुंच गए और लाल किला के ऊपर चढ़कर
किसानों ने अपना झंडा फहरा दिया, हालांकि बाद में पुलिस ने झंडा
उतार दिया। पुलिस ने लगभग 90 मिनट तक चली अफरातफरी के बाद प्रदर्शनकारी किसानों को
लाल किला परिसर से हटा दिया। किसान अपनी ट्रैक्टर परेड के निर्धारित मार्ग से हटकर
लाल किला पहुंच गए, जिसके बाद पुलिस ने परिसर को खाली कराने के लिए
लाठीचार्ज किया। इससे पहले लगातार
उद्घोषणा की जा रही थी कि प्रदर्शनकारी शांतिपूर्ण तरीके से लालकिले से हट जाएं। किसानों
के हिंसक प्रदर्शन के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आपातकालीन बैठक बुलाई है। इस बैठक हैं गृह मंत्रालय के कई
वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं और आगे की रणनीति पर चर्चा हो रही है। बैठक में
दिल्ली-एनसीआर के हर हिस्से से हिंसा की जानकारी ली जा रही है और आगे की रणनीति पर
चर्चा हो रही है। इसके साथ ही अतिरिक्त सुरक्षाबलों को अलर्ट पर रहने का निर्देश
दिया गया है। किसानों के हिंसक प्रदर्शन के बाद गृह मंत्रालय ने एहतियात के तौर पर
दिल्ली-एनसीआर के के कई इलाकों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी है। केंद्रीय गृह
मंत्रालय ने अस्थायी रूप से सिंघु बॉर्डर, गाजीपुर
बॉर्डर, टीकरी बॉर्डर, मुकरबा चौक और नांगलोई में रात
1.59 बजे तक इंटरनेट सर्विस को निलंबित कर दिया है।


