- Back to Home »
- International News »
- डोनाल्ड ट्रंप को अरेस्ट करने का इराक कोर्ट ने जारी किया वारंट...
Posted by : achhiduniya
07 January 2021
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के
खिलाफ इराक की एक अदालत ने पिछले साल एक ईरानी जनरल और एक प्रभावशाली इराकी
मिलिशिया नेता के मारे जाने के मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया। अदालत के
मीडिया कार्यालय ने कहा कि अमेरिका के ड्रोन हमले में जनरल कासिम सुलेमानी और अबू
माहदी अल मुहंदिस के मारे जाने के मामले में बगदाद की जांच अदालत के न्यायाधीश ने वारंट जारी किया। सुलेमानी और मुहंदिस पिछले साल जनवरी में इराक की राजधानी बगदाद
में अमेरिकी ड्रोन हमलों में ईरान के शीर्ष सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत हो
गई थी। जिसके बाद अमेरिका और इराक के बीच राजनयिक संकट उत्पन्न हो गया था और दोनों
के संबंधों में तल्खी आ गई थी। इसके बाद ईरान ने इराक में अमेरिकी सैन्य ठिकानों
को निशाना बनाकर मिसाइल हमले किये थे। इसके बाद अमेरिका की उस वक्त विपक्षी पार्टी
डेमोक्रेट्स ने आरोप लगाया था कि ट्रंप ने संसद को जानकारी दिए बिना ही इराक में
ईरान के कमांडर जनरल सुलेमानी पर ड्रोन हमले की इजाजत दे दी थी। ट्रंप के खिलाफ
गिरफ्तारी वारंट हत्या के आरोप में जारी किया गया है।

