- Back to Home »
- Crime / Sex »
- पुलिस अधिकारियों ने किया करोड़ों रुपए का गबन जाने क्या है पूरा मामला...?
Posted by : achhiduniya
09 January 2021
मध्य प्रदेश की सिवनी पुलिस ने सरकारी खजाने पर डाका डालते हुए पुलिस
के अधिकारियों ने खड़ी गाड़ियों को 140 किलोमीटर
की स्पीड से कागजों पर दौड़ा कर करोड़ों रुपए का गबन किया है। मामला चार
पुलिसकर्मी और एक अधिकारी द्वारा पुलिस वाहनों के मायलो मीटर में चिप लगाकर खड़े
वाहनों की रीडिंग बढ़ाने और उस रीडिंग के आधार पर डीजल और पेट्रोल बाजार में बेचने
से जुड़ा है। यह गोरखधंधा पिछले साढ़े 3 सालों
से बदस्तूर चल रहा था। इसकी भनक किसी को नहीं लग पाती,लेकिन चारों पुलिस कर्मियों के बीच पैसों की बंदरबांट को लेकर
जब बात बिगड़ी तो उन चारों में से ही किसी एक ने चुपचाप मायलो मीटर की रीडिंग
बढ़ाने का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। जब इस मामले की भनक सिवनी एसपी कुमार
प्रतीक को लगी तो उन्होंने आर आई सुनील नागवंशी, एएसआई
शत्रुघ्न बोडके, सहायक अनिल सरेआम और दो वाहन चालक दीपक अमूल्य व उमाकांत
दहके को निलंबित कर दिया। मामले की जांच एसपी द्वारा कराई जा रही है। अभी तक प्राप्त सूचना के मुताबिक इस मामले में लाखों
रुपए का गबन खुलकर हुआ है। एकनिजी चैनल से नाम न छापने की शर्त पर एक कर्मचारी ने कहा कि बिल पार्ट के
प्रभारी एसपी होते हैं और एएसपी को ही इस जांच में शामिल करना शंका को जन्म देता
है। उनके मुताबिक, अगर इसकी जांच उच्च अधिकारियों द्वारा की जाए तो
करोड़ों के गबन का मामला सामने आ सकता है।


