- Back to Home »
- Judiciaries »
- पत्रकारों व जनप्रतिनिधियों को धमकाने के उद्देश्य से FIR दर्ज करके लोकतंत्र की मर्यादा को तार-तार किया है BJP ने.....प्रियंका गांधी वाड्रा
पत्रकारों व जनप्रतिनिधियों को धमकाने के उद्देश्य से FIR दर्ज करके लोकतंत्र की मर्यादा को तार-तार किया है BJP ने.....प्रियंका गांधी वाड्रा
Posted by : achhiduniya
30 January 2021
दिल्ली में 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के सिलसिले में गलत खबर फैलाने के आरोप में नोएडा पुलिस ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर व छह पत्रकारों समेत आठ लोगों के खिलाफ राजद्रोह तथा अन्य आरोपों में मामला दर्ज किया है। जिसके
बाद कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट किया,भाजपा सरकार द्वारा पत्रकारों एवं जनप्रतिनिधियों को प्राथमिकी दर्ज कर धमकाने का चलन बहुत ही खतरनाक है। लोकतंत्र का सम्मान सरकार की मर्ज़ी नहीं, बल्कि उसका दायित्व है। भय का माहौल लोकतंत्र के लिए ज़हर के समान है। उन्होंने आरोप लगाया, भाजपा सरकार ने वरिष्ठ पत्रकारों व जनप्रतिनिधियों को धमकाने के लिए प्राथमिकी दर्ज करके लोकतंत्र की मर्यादा को तार-तार किया है।
