- Back to Home »
- Discussion »
- पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने वाले कृषि कानूनों को फौरन रद्द करे....RLSP के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा
पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने वाले कृषि कानूनों को फौरन रद्द करे....RLSP के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा
Posted by : achhiduniya
30 January 2021
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार में किसानों को इन कानूनों से होने वाले नुकसान की जानकारी देने के लिए रालोसपा किसान चौपाल लगाएगी। कुशवाहा ने गणतंत्र दिवस पर लाल किले में जो भी हुआ, उसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि इसकी जिम्मेदारी केंद्र सरकार पर है। उन्होंने कहा कि लाल किले जैसे सुरक्षित स्थान पर हुड़दंगी कैसे दाखिल हो
गए, इसका जवाब सरकार को देना होगा। उन्होंने कहा कि दरअसल किसान आंदोलन को बदनाम करने की साजिश केंद्र सरकार ने रची थी और हुड़दंगियों को लाल किले में प्रवेश करने की छूट दे दी गई थी। सरकार को इसका जवाब देना चाहिए। उपेंद्र कुशवाहा ने कृषि कानूनों को फौरन रद्द करने की मांग की है और कहा है कि यह कानून केंद्र सरकार ने पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए बनाया है। पार्टी उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में 10,000 से ज्यादा गांवों में चौपाल लगाएगी

