- Back to Home »
- Technology / Automotive »
- जम्मू-कश्मीर होगा गुलजार 4-जी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं जल्द बहाल...
Posted by : achhiduniya
05 February 2021
बीते दिनो सरकार द्वारा आर्टिकल-370 हटाए जाने के बाद से बढ़ते
तनाव को कम करने के लिए जम्मू और कश्मीर में इंटरनेट सेवाएं 5 अगस्त 2019 से बंद
कर दी गई थी। 2जी इंटरनेट सेवा को 25 जनवरी 2020 को बहाल किया गया था। इसके बाद
उधमपुर और गांदरबल में 16 अगस्त 2020 को हाई स्पीड इंटरनेट सेवा ट्रायल बेसिस पर
शुरू की गई थी, जिसे आज भी बरकरार रखा गया है, लेकिन बाकी जिलों में 2जी इंटरनेट सेवा ही जारी थी। अगस्त 2019
के बाद साल भर से अधिक समय बाद कश्मीर और जम्मू के एक-एक जिले में ट्रायल बेसिस पर
4जी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बहाल की गई थीं। जम्मू-कश्मीर में 4-जी मोबाइल इंटरनेट
सेवाएं जल्द बहाल की जा सकती है। जम्मू-कश्मीर के प्रमुख सचिव (ऊर्जा और सूचना)
रोहित कंसल ने ये जानकारी दी है। माना जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर में 4-जी मोबाइल
इंटरनेट सेवाएं अगले हफ्ते से शुरू कर दी जाएंगी। उधर जम्मू
और कश्मीर भाजपा के
अध्यक्ष रविंदर रैना ने भी शुक्रवार को कहा कि 10 दिनों के भीतर राज्य में पूर्ण
इंटरनेट सेवा बहाल कर दी जाएंगी। रैना ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में स्थिति अब
सामान्य हो गई है, इसी को देखते हुए फिर से फुल-स्पीड इंटरनेट
सेवाएं 10 या 12 फरवरी तक फिर से शुरू हो सकती हैं। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में
करीबन डेढ़ साल बाद इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह से बहाल हो जाएंगी। हाई-स्पीड इंटरनेट
सेवा का लाभ पोस्टपेड कस्टमर्स उठा सकेंगे, जबकि
प्रीपेड कस्टमर्स वैरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी करने के बाद इस सेवा का लाभ उठा
पाएंगे। फिलहाल, लोगों की जिंदगी को पटरी पर लाने के लिए भारत
सरकार ये बड़ा फैसला लेने जा रही है।


