- Back to Home »
- Discussion »
- 6 फरवरी दिल्ली छोड़ बाकी राज्यो में होंगा चक्का जाम..
Posted by : achhiduniya
05 February 2021
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि जो लोग यहां नहीं आ पाए वो अपने-अपने जगहों पर कल चक्का जाम शांतिपूर्ण तरीके से करेंगे। ये जाम दिल्ली में नहीं होगा। गौरतलब है की केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के बीच किसान शनिवार यानी 6 फरवरी को देशभर में चक्का जाम करेंगे। किसान संगठनों ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली को छोड़कर बाकी समूचे देश
में राजमार्गों पर चक्का जाम करेंगे। किसान नेता दर्शनपाल सिंह ने कहा कि हम कल दिल्ली में चक्का जाम नहीं कर रहे हैं। हम सभी बार्डरों पर शांतिपूर्ण तरह से बैठे रहेंगे। हम दिल्ली के अलावा पूरे देश में राष्ट्रीय और राज्य हाईवे बंद करेंगे। दोपहर 12 से 3 बजे तक ही चक्का जाम रहेगा। किसान नेता ने कहा कि हम सिंघु और टिकरी बॉर्डर पर शांतिपूर्ण तरीक़े से बैठे रहेंगे। दोपहर 3 बजे जब चक्का जाम ख़त्म होगा तो हम एक साथ एक मिनट के लिए अपनी गाड़ियों का हार्न बजाएंगे। उन्होंने कहा कि इंटरनेट बंद होने से हमें काफ़ी समस्या हो रही है। पूरा संयुक्त किसान मोर्चा यहीं से चक्का जाम कोर्डिनेट करेगा। चक्का जाम को लेकर दिल्ली पुलिस की किलेबंदी जारी है। वहीं दूसरी तरफ़ देश का नाम पूरे विश्व में ऊंचा करने वाले मेडलिस्ट सिंघू बार्डर पर किसानों को शांतिपूर्ण रहने के लिए कह रहे हैं।

