- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- कृषि कानून पर शरद पवार के पत्र की गलत जानकारी दे रही भाजपा... प्रफुल्ल पटेल
Posted by : achhiduniya
05 February 2021
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के क़दावर नेता व पूर्व उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया और दूसरे बीजेपी नेताओं का नाम लेते हुए
कहा कि यह लोग लगातार शरद पवार जी द्वारा राज्यों को पत्र लिखे जाने का जिक्र कर
रहे हैं,लेकिन मैं आज यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि यह ड्राफ्ट बिल था, जिस पर चर्चा करने के लिए राज्यों को लिखा गया था। इस पर चर्चा
होती लेकिन यह बिल कभी भी संसद में नहीं आया। यह पत्र उछाल कर गलत तरीके से बताया
जा रहा है कि यूपीए सरकार में शरद पवार इस कानून को लाना चाह रहे थे, जो सरकार अभी लेकर आई है। वहीं बहुजन समाज पार्टी के सतीश चंद्र मिश्रा ने चर्चा
के दौरान कहा कि सदन के भीतर जिस कानून को आप किसानों के हक की बात बता रहे हैं उनके
भले की बात बता रहे हैं, किसान को वो नहीं चाहिए। इसलिए
सरकार तीनों कृषि कानून को तुरंत वापस ले।

