- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- हमने पिछले 70 सालों में मैन्युफैक्चरिंग पर ध्यान नहीं दिया...नीति आयोग काउंसिल की बैठक में बोले केजरीवाल
हमने पिछले 70 सालों में मैन्युफैक्चरिंग पर ध्यान नहीं दिया...नीति आयोग काउंसिल की बैठक में बोले केजरीवाल
Posted by : achhiduniya
20 February 2021
नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कई अहम मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि इस वक्त हमें प्रमुख रूप से स्टार्ट-अप को बढ़ावा देने की बेहद जरूरत है। इससे देश में बड़ी संखाय में नौकरियों पैदा होगी। सीएम केजरीवाल ने कहा कि हमने पिछले 70 सालों में मैन्युफैक्चरिंग पर ध्यान नहीं दिया है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि
हमारा देश मैन्युफैक्चरिंग में पिछड़ रहा है। जिस तरह से चीनी उत्पाद भारत के उत्पादों की जगह ले रहे हैं, यह जरूरी है कि हम आक्रामक तरीके से विनिर्माण को आगे बढ़ाएं। सीएम केजरीवाल ने कहा कि अगर राज्य और केंद्र सरकार ने विनिर्माण केंद्रों को स्थापित किया है, तो निर्माताओं को विशेष रूप से मध्यम और छोटे उद्योगों को टैक्स ब्रेक और सभी आवश्यक सुविधाएं देनी चाहिए ताकि वे चीन की तुलना में उत्पादों को सस्ता कर सकें। इससे नौकरियां पैदा होंगी और हम विनिर्माण क्षेत्र में चीन को पीछे छोड़ सकते हैं। नीति आयोग के संचालन परिषद की बैठक की अध्यक्षता करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमने कोरोना कालखंड में देखा है कि कैसे जब राज्य और केंद्र सरकार ने मिलकर काम किया, देश सफल हुआ। पीएम ने कहा कि सहकारी संघवाद और अधिक सार्थक बनाना और यही नहीं हम प्रयत्न पूर्वक प्रतिस्पर्धात्मक सहकारी संघवाद को न केवल राज्यों के बीच, बल्कि डिस्ट्रिक्ट तक ले जाना ही चाहते हैं। इसलिए विकास की स्पर्धा निरंतर चलती रहे। पीएम ने कहा कि इस वर्ष के बजट पर जिस तरह का सकारात्मक जवाब आया है, उन्होंने जता दिया है कि देश का मूड क्या है। देश मन बना चुका है। देश तेजी से आगे बढ़ना चाहता है, देश अब समय नहीं गंवाना चाहता है।

