- Back to Home »
- Politics »
- CAPFs की तैनाती की छाया में होंगे 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव...
Posted by : achhiduniya
20 February 2021
बंगाल को लेकर चुनाव आयोग खासा सतर्क नजर आ रहा है। यहां सीएपीएफ
की 125 कंपनियां भेजी गईं हैं। चुनाव आयोग अधिकारियों के अनुसार, यहां केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 60, सशस्त्र सीमा बल की 30, सीमा
सुरक्षा बल की 25 और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की पांच-पांच
कंपनियां होंगी। बंगाल में टुकड़ियों के जल्दी पहुंचने से राज्य प्रशासन हैरान हुआ
है। आमतौर पर सीएपीएफ की तैनाती इलाके में वर्चस्व और संवेदनशील इलाके में रहने
वाले लोगों में भरोसा जगाने के लिए होती है। इस बार चुनाव आयोग ने बंगाल के हर
जिले में बल को तैनात किया है। इससे पता चलता है कि आयोग बंगाल के सभी जिलों को
काफी संवेदनशील मान रहा है। इससे पहले भी आयोग ने संकेत दिए थे कि वे बंगाल में लॉ
एंड ऑर्डर की स्थिति पर कड़ी निगरानी करेंगे। 5
राज्यों में विधानसभा चुनाव होने
हैं। चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से पूरा कराए जाने के लिए राज्यों में
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) की
तैनाती शुरू हो गई है। शनिवार को बलों ने राज्यों में पहुंचने की प्रक्रिया शुरू
कर दी है। चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल में सुरक्षा
को लेकर खासा चिंतित नजर आ रहा है। आयोग ने राज्य में सीएपीएफ की 125 कंपनियां भेजने का फैसला किया है। तमिलनाडु में 45, असम में 40, पुडुचेरी में 10 और केरल में 30 कंपनियां भेजी जा रहीं हैं। फिलहाल किसी भी राज्य में चुनाव की
तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है। इसके अलावा चुनाव आयोग ने इन राज्यों में चुनावी
अधिकारियों की तैनाती को लेकर एडवाइजरी पहले ही जारी कर चुकी है।


