- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- देश की संपत्तियों को पूंजीपतियों के हवाले कर रही मोदी सरकार...राहुल गांधी
Posted by : achhiduniya
01 February 2021
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि इस बजट
के जरिए मोदी सरकार देश की संपत्तियों को अपने मित्रों में बांटने जा रही है। केंद्रीय
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से सोमवार को पेश किए गए बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए, राहुल गांधी ने बजट को निराशाजनक बताते हुए देश की संपत्तियों
को पूंजीपतियों के हवाले करने का आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने ट्वीट करके कहा, लोगों के
हाथ में कैश रखना तो भूल जाइये। मोदी सरकार देश की संपत्तियों को अपने पूंजीपति दोस्तों
को हैंडओवर करने जा रही है।
