- Back to Home »
- Property / Investment »
- वित्त वर्ष 2021-22 पर वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण की कुछ खास बातें....
Posted by : achhiduniya
01 February 2021
लोकसभा में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट
भाषण में कहा कि जिस तरह इस बार बजट बनाया गया वैसा पहले कभी नहीं हुआ। उन्होंने
कहा कि एक बड़ी चुनौती थी क्योंकि पिछले बजट के समय यह मालूम नहीं था कि वैश्विक
अर्थव्यवस्था का आगे क्या हाल रहने वाला है। भारत ने कोरोना महामारी के संकट का
मजबूती के साथ सामना किया और आपदा को अवसर में बदला। वित्तमंत्री ने कहा कि इस पर 27.1 लाख करोड़ रुपये का आत्मनिर्भर भारत पैकेज का एलान किया गया जो
देश की जीडीपी का 13 फीसदी है। 2021-22 का बजट 6 स्तंभों पर टिका है।
पहला स्तंभ है स्वास्थ्य और कल्याण, दूसरा-भौतिक
और वित्तीय पूंजी और अवसंरचना, तीसरा-अकांक्षी भारत के लिए
समावेशी विकास, मानव पूंजी में नवजीवन का संचार करना,पांचवा-नवाचार और अनुसंधान और विकास, छठा स्तंभ-न्यूनतम सरकार और अधिकतम शासन। 2023 के अंत तक 100% ब्रॉडगेज का इलेक्ट्रीफिकेशन, इंश्योरेंस सेक्टर में FDI 49% से
बढ़ाकर 74% होगा। रेलवे
ने नेशनल रेल प्लान 2030 बनाया है। सभी के लिए घर हमारे लिए प्रायोरिटी है। होम
लोन पर ब्याज में 1.5 लाख रुपए की कटौती का प्रावधान था। अब किफायती
घर के लिए ब्याज में 1.5 लाख रुपए की एक्स्ट्रा छूट 31 मार्च 2022 तक मिलेगी। शहरी स्वच्छ भारत
मिशन 2.0 की शुरुआत होगी। शहरी स्वच्छ भारत मिशन 2.0 को 2021-2026 से 5 वर्ष की अवधि में 1,41,678 करोड़
रूपए के कुल वित्तीय आवंटन से कार्यान्वित किया जाएगा। महिलाओं को सभी श्रेणी में
काम करने की अनुमति दी जाएगी। वे रात्रि पाली में भी काम कर सकेंगी। सरकारी बैंकों
में 20,000 करोड़ का निवेश किया जाएगा, बैंकों
को NPA से छुटकारा दिलाने के लिए एसेट रिकंस्ट्रक्शन





