- Back to Home »
- Politics »
- शराब दें पैसे दें खाना दें किसान आंदोलन को हमें चलाना है....कांग्रेस नेता विद्या रानी
Posted by : achhiduniya
15 February 2021
बीते 2 महीनो से भी अधिक हो चुके किसान आंदोलन को लेकर कांग्रेस की नेता विद्या रानी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कार्यकर्ताओं से मूवमेंट के लिए शराब दान करने की अपील की है। हरियाणा कांग्रेस की नेता विद्या रानी ने कहा कि हमारे सभी कार्यकर्ताओं को इसके लिए आगे आना चाहिए और जो दान कर सकते हैं, वह करना चाहिए। सब्जियां, पैसे और शराब से लेकर जो भी
आप कर सकते हैं, वह करना चाहिए। वीडियो में विद्या रानी कहती हैं,इस बार जब हम हारे हैं तो हमारा अस्तित्व खत्म ही हो चुका था। यह आंदोलन जो हमें मिला है न, वह 26 जनवरी को समाप्त हो चुका था,लेकिन किसानों के इरादे मजबूत थे तो यह फिर से उठ खड़ा हुआ है। इस आंदोलन को अब हमें चलाना है। हमारे कार्यकर्ताओं को किसानों की हर तरह से मदद करनी होगी। पैसों से, सब्जियों से या फिर शराब का दान करके। हमें हर तरह से किसानों के आंदोलन को मजबूती देनी होगी।
