- Back to Home »
- Judiciaries »
- पैसे से बड़ी लोगो की प्राइवेसी...व्हाट्सप्प की नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिपण्णी
पैसे से बड़ी लोगो की प्राइवेसी...व्हाट्सप्प की नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिपण्णी
Posted by : achhiduniya
15 February 2021
नई प्राइवेसी पॉलिसी के अनुसार, वॉट्सऐप
यूजर्स का डेटा ग्लोबली शेयर करता है। ये सब कुछ इंटरनली शेयर होता है जिसमें
फेसबुक भी है। वहीं एक्सटर्नल पार्टनर और सर्विस प्रोवाइडर्स के साथ भी डेटा
को शेयर किया जाता है। सुप्रीम कोर्ट ने सख्त टिपण्णी करते हुए व्हाट्सप्प से कहा है की आप भले की खरबों डॉलर की कंपनी होंगे,लेकिन लोगो की निजता का मूल्य उससे कई ज्यादा है। कोर्ट ने
वॉट्सऐप से कहा कि आपकी नई प्राइवेसी के बाद भारतीय लोगों में निजता को लेकर काफी
आशंकाए हैं। इस मामले को लेकर कोर्ट ने वॉट्सऐप, फेसबुक
और केंद्र से जवाब मांगा है। कोर्ट ने वॉट्सऐप से कहा कि, ये हमारा अधिकार है कि हम यूजर्स की प्राइवेसी की रक्षा करें।
कोर्ट ने वॉट्सऐप से इस बात की भी जानकारी देने के लिए कहा कि, कंपनी ये भी बताए कि वो यूजर्स का कौन सा डाटा शेयर कर रही है
और कौन सा नहीं। अदालत ने वरिष्ठ वकील श्याम दीवान की उस दलील का
भी समर्थन किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत में डेटा प्रोटेक्शन को लेकर
कोई कानून नहीं है। चीफ जस्टिस बोबडे, जस्टिस
एएस बोपन्ना और जस्टिस वी रामासुब्रमण्यम की बेंच ने एक सुर में कहा कि मिस्टर दीवान
की दलील से हम प्रभावित हैं। ऐसा कानून प्रभाव में लाना चाहिए।


