- Back to Home »
- Property / Investment »
- पेट्रोल-डीजल के दामो पर दुगनी केंद्र की एक्साइज ड्यूटी कर रही हलाकान....जाने अंदर की बात
Posted by : achhiduniya
17 February 2021
देशभर में लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोत्तरी हो रही हैं। आज पेट्रोल और डीजल की कीमत 25 पैसे फिर बढ़ा दी गई हैं, जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 89.54 तो एक लीटर डीजल की कीमत 79.95 हो गई हैं। साथ ही आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 96.00 रूपए प्रति लीटर और डीजल की 86.97 रूपए प्रति लीटर हो गई हैं। वही देश में कुछ जगह
ऐसे हैं जहां पेट्रोल-डीजल की कीमत 100 रु. के करीब पहुंच चुकी हैं। राजस्थान के श्रीगंगानगर में एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 100.07 देने होंगे। राजधानी दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल का बेस प्राइज 31 रुपए 82 पैसे हैं। जिस पर माल ढुलाई 28 पैसे लगते हैं। जो डीलर के पास 32 रुपए 10 पैसे में पहुंचता हैं,लेकिन केंद्र इस पर 32.90 एक्साइज ड्यूटी लगाती हैं, जो सरकार के खाते में जाता हैं। साथ ही 3.68 रुपए डीलर का कमीशन लगता हैं। दिल्ली में 20.61 रुपए वैट लगता हैं जो राज्य सरकार के खाते में जाता हैं। हर राज्य के सरकार अलग-अलग वैट टैक्स वसूलती है। अब पेट्रोल आपके वाहन में पहुंचता हैं,जिसे आप 89.29 में खरीदते हैं। राजधानी दिल्ली में 1 लीटर डीजल का बेस प्राइज़ 33 रुपए 46 पैसे हैं। जिस पर माल ढुलाई 25 पैसे लगते हैं। जो डीलर के पास 33 रुपए 71 पैसे में पहुंचता हैं,लेकिन केंद्र इस पर 31.80 एक्साइज ड्यूटी लगाती हैं, जो सरकार के खाते में जाता हैं। साथ ही 2.51 रुपए डीलर का कमीशन लगता हैं और 11.68 रुपए वैट लगता हैं जो राज्य सरकार के खाते में जाता हैं। डीजल जिसे आप 79.70 में खरीदते हैं। पेट्रोल-डीजल के बेस प्राइज़ पर सरकार एक्साइज ड्यूटी घटा दें तो आम जनता को बड़ी राहत मिल सकती हैं।


