- Back to Home »
- Politics »
- चुनाव में बीजेपी को चित कर जीती कांग्रेस....
Posted by : achhiduniya
17 February 2021
कांग्रेस ने पंजाब की सात नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता
पार्टी को मात देते हुए जीत हासिल की। स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने मोगा, होशियारपुर, कपूरथला, अबोहर, पठानकोट, बटाला और बठिंडा नगर निगम जीत ली है। बठिंडा नगर निगम कांग्रेस
के खाते में 53
साल बाद आई है। बठिंडा लोकसभा का प्रतिनिधित्व
शिरोमणी अकाली दल की हरसिमरत बादल करती हैं। राज्य में केंद्र सरकार के कृषि कानून के खिलाफ
किसानों के विरोध के बाद उन्होंने खुद को सरकार से अलग कर लिया था। मोहाली नगर
निगम के नतीजों का ऐलान गुरुवार को किया जाएगा। बठिंडा शहर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के
मनप्रीत सिंह बादल विधायक हैं। वह राज्य की वित्त मंत्री भी हैं। मनप्रीत सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल के
प्रमुख सुखबीर सिंह बादल के चचेरे भाई हैं। मजिठिया नगर निकाय की 13 में से 10 सीटें शिरोमणी अकाली दल ने
जीत ली है। इसके लिए मतदान 14 फरवरी को हुआ था। केंद्र के
तीन कृषि कानूनों को लेकर राज्य में किसानों के प्रदर्शन के बीच हुए चुनाव में 71.39 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।


