- Back to Home »
- Property / Investment »
- प्राइवेट सेक्टर करे अधिक से अधिक निवेश....वित्त मंत्री का निवेदन
Posted by : achhiduniya
20 February 2021
अब समय आ गया है जब भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती
अर्थव्यवस्थाओं में से एक बनाने के लिए कॉरपोरेट जगत अपनी क्षमता बढ़ाए और निवेश
करें। इंडिया इंक को संबोधित करते हुए। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा,हमें क्षमता बढ़ाने की जरूरत है, विस्तार
की जरूरत है,
हमें बहुत से ऐसे प्रोडक्ट्स के उत्पादन की जरूरत
है, जो अर्थव्यवस्था के लिए बहुत जरूरी हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्थिक गतिविधियों के पटरी पर लौटने की उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा
कि सरकार द्वारा उठाए गए कदमों और उद्योग जगत की भागीदारी से, मुझे उम्मीद है कि आने वाले दिनों में अर्थव्यवस्था पटरी पर
वापस आ जाएगी। उन्होंने कहा कि टैक्स में कमी के बाद मैं भारत में तेजी से विस्तार
को देखने की उम्मीद कर रही हूं। प्राइवेट सेक्टर से अधिक निवेश की उम्मीद भी जता
रही हूं। बीते दिनो
अर्थव्यस्था में विकास के लिए सरकार ने सितंबर 2019 में कॉर्पोरेट टैक्स दर को लगभग 10 प्रतिशत तक घटा दिया था। वित्त मंत्री ने भारत को दुनिया की सबसे तेजी से
बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक बनाने के लिए नए निवेश लाने का आह्वान किया।


