- Back to Home »
- State News »
- बीएमसी स्कूल जल्द होंगे "मुंबई पब्लिक स्कूल".....
Posted by : achhiduniya
03 February 2021
बीएमसी ने साल 2020-21 के लिए 2945.78 करोड़ रुपए का शिक्षा बजट रखा है, जो पिछली बार से काफी ज्यादा है। पिछली बार शिक्षा का बजट 2374.54 करोड़ का था। महानगरपालिका यानी बीएमसी ने शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी घोषणा की है। बीएमसी ने कहा
है कि वे अपने स्कूलों का नाम बदलकर "मुंबई पब्लिक स्कूल" करेगी। BMC ने यह भी ऐलान किया है कि इसके लिए MPS का नया लोगो भी तैयार किया जाएगा। बीएमसी के प्राइमरी के 963 और सेकेंडरी के 224 स्कूल हैं। गौरतलब है की BMC द्वारा लिया गया यह एक बड़ा कदम माना जा रहा है, क्योंकि अब सरकारी स्कूल भी प्राइवेट स्कूलों के नाम की तरह ही जाने जाएंगे।
