- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- 'हम दो हमारे दो' का नारा बोल रहे हैं, इसलिए उन्हें शादी करनी चाहिए.... रामदास अठावले ने राहुल गांधी पर कसा तंज़
'हम दो हमारे दो' का नारा बोल रहे हैं, इसलिए उन्हें शादी करनी चाहिए.... रामदास अठावले ने राहुल गांधी पर कसा तंज़
रांची में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने एक दिवसीय झारखंड दौरे के दौरान कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और राज्य के सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर राज्य में चल रहे सामाजिक कार्यों की प्रगति एवं नए प्रयासों की जानकारी ली। अठावले ने झारखंड सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा
(जेएमएम) प्रमुख शिबू सोरेन तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे है, जेएमएम भी एनडीए का हिस्सा रहा है, इसलिए उनके पुत्र हेमंत सोरेन को भी एनडीए में आना चाहिए। इससे केंद्र में एनडीए को मजबूती मिलेगी और झारखंड में एनडीए की सरकार बनने पर राज्य को ज्यादा फंड मिलेगा। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा है कि राहुल गांधी 'हम दो हमारे दो' का नारा बोल रहे हैं, इसलिए उन्हें शादी
करनी चाहिए। उन्होंने कहा अगर राहुल गांधी इंटरकास्ट मैरिज करते हैं तो उन्हें स्कीम के तहत ढाई लाख रुपये की सहायता देंगे। उन्होंने कहा राहुल के इस कदम से जातिवाद समाप्त होगा।

