- Back to Home »
- Entertainment / AjabGajab »
- कर्ज न चुकाया तो अंडरवियर भी नीलाम करेगी सरकार....
Posted by : achhiduniya
17 February 2021
यू तो बैंको से कर्ज लेकर कई लोग दूसरे देश फरार हो
जाते है। फिर बैंक के लोग और एजेंसी वाले उन्हें ढूंढते हुए दर-दर तक भटकते रहते
हैं। यूक्रेन की सरकार ने ऐसे लोगों से कर्ज वसूलने के बड़े
सॉलिड नियम बनाए हैं। कोविड-19 संक्रमण के दौरान यहां की आर्थिक स्थिति काफी डगमगा गई है। बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन
की सेंट्रल सिटी Kryvyi Rih में जस्टिस मिनिस्ट्री वेबसाइट पर अजीबोगरीब नीलामी का एक
इश्तेहार दिया गया है। इसमें एक अंडरवियर की नीलामी की सूचना दी गई है। यह अंडरवियर सरकार से लिया गया कर्ज न
चुकाने वाले शख्स की है। इसे मात्र 19.4 Hryvnia यानी 50 रुपये मे नीलाम किया जा रहा है। यूक्रेन में 2015 में Setam नामक
प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसके तहत अभी तक 365 मिलियन
यूरो
की प्रॉपर्टी बेची जा चुकी है। इसमें उन लोगों का
सामान बेचा जाता है, जो सरकार का कर्ज चुका पाने
में असमर्थ होते हैं। कई बार डिफॉल्टर का सामान
अनाथालयों,
वृद्धाश्रमों और स्कूलों तक में दान दे दिया जाता
है। बीबीसी की इसी रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार
देश के डिफॉल्टर्स की भेड़ें और गाय भी नीलाम कर रही है। कोरोना काल में यूक्रेन में कर्ज लेने वालों की संख्या में काफी इजाफा हुआ
है। ये लोग अपना कर्ज चुका पाने में फिलहाल असमर्थ हैं। साल 2020 में एक
उम्रदराज महिला के 2 कुत्तों को नीलाम कर देने का
इश्तेहार दिया गया था।


