- Back to Home »
- Politics »
- गाय की तस्करी में शामिल रहकर खूब पैसे कमाए ममता बनर्जी के परिवार ने..कैलाश विजयवर्गीय ने लगया बड़ा आरोप
गाय की तस्करी में शामिल रहकर खूब पैसे कमाए ममता बनर्जी के परिवार ने..कैलाश विजयवर्गीय ने लगया बड़ा आरोप
Posted by : achhiduniya
21 February 2021
सीबीआई ने कोयला तस्करी के मामले में टीएमसी सांसद और ममता
बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी से जुड़े आरोपों पर एक टीवी चैनल से बातचीत करते
हुए बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, ट्रक के
ट्रक रोज कोयला निकाला जाता था, जो बाहर भी जाता था। ये तो
सिर्फ कोयला तस्करी की बात है, मेरे पास तो गाय की तस्करी के
पैसे का कैसे लेनदेन हुआ है इसके भी सबूत हैं। आने वाले समय में वो भी पता लगेगा
कि किस तरह मुख्यमंत्री (ममता बनर्जी) के परिवार के लोग गाय की तस्करी से पैसे
कमाते थे। नोटिस की टाइमिंग को लेकर किए गए सवाल पर विजयवर्गीय ने कहा,सीबीआई की जांच का चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है। सीबाआई को
जब तथ्य मिलेंगे तब वो समन देंगे। अभिषेक के ससुराल के लोग इसमें कोयला तस्करी
शामिल हैं। कई आईएएस, आईपीएस भी इसमें शामिल हैं।
मेरे पास सारे कागजात हैं। गौरतलब है की अभिषेक बनर्जी की
पत्नी को नोटिस जारी किया है। रविवार दोपहर अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची सीबीआई टीम
ने अभिषेक की पत्नी रुजिरा नरूला को यह
नोटिस दिया। बताया जा रहा है कि जल्द ही उनसे इस मामले में पूछताछ हो सकती है।
दूसरी तरफ बीजेपी ने कहा है कि कोयला तस्करी तो सिर्फ एक बानगी है, मुख्यमंत्री (ममता बनर्जी) का परिवार गाय की तस्करी में भी
शामिल रहा है और उससे खूब पैसे कमाए हैं।


