Posted by : achhiduniya 21 February 2021

बिजनौर की चांदपुर तहसील के कुलचना गांव के निवासी सोहित की वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वीडियो में वह खुद ही ट्रैक्टर पर बैठकर अपनी फसल को जोतते नजर आ रहे हैं। उन्होंने वीडियो में यह भी बताया कि कृषि कानूनों के विरोध में ऐसा कदम उठा रहे हैं। अहलावत के पिता संजीव कुमार के पास 40 बीघा जमीन है। सोहित ने वीडियो में कहा,आप खेतों में खड़ी फसल को 

देख सकते हैं। मैं फसल को सभी लोगों के सामने बर्बाद कर रहा हूं। मैं किसानों के आंदोलन के समर्थन में यह कदम उठा रहा हूं। मैं नहीं चाहता हूं कि इन तीन काले कानूनों को हमारे ऊपर थोपा जाए। इसके जरिए बिजनौर से हमारे परिवार ने सरकार को संदेश देने का फैसला किया है। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने एक दिन पहले महापंचायत में किसानों से आंदोलन को मजबूती देने का आह्वान किया था। उन्होंने साथ में यह अपील भी की थी कि जरूरत पड़ने पर 

विरोध स्वरूप फसलों को भी नष्ट कर दें। अहलावत का वीडियो देखने पर टिकैत ने कहा, मुझे इससे तकलीफ हुई। इस तरह नुकसान का मतलब नहीं बनता है,लेकिन अगर सरकार हमारी बात नहीं सुनती है तो और भी लोगों को ऐसा करना चाहिए। गौरतलब है की उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में 27 साल के सोहित अहलावत नामक किसान ने 6 बीघे में तैयार गेहूं को खुद ही ट्रैक्टर से नष्ट कर डाला। किसान ने खुद ही इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया। उन्होंने नए कृषि कानूनों के विरोध में यह कदम उठाया। किसान नेता राकेश टिकैत ने एक दिन पहले ही महापंचायत में ऐसी अपील की थी।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट, IED धमाका कर सकते हैं आतंकी- सूत्र।@ राज्यपाल ने टीवीके प्रमुख विजय को नियुक्त किया मुख्यमंत्री, कल लेंगे शपथ।@ पश्चिम बंगाल में BJP की सरकार बनते ही कोलकाता पुलिस की बदली पसंद, ममता बनर्जी को किया अनफॉलो।@ संजीव अरोड़ा पर ईडी एक्शन एजेंसियों का दुरुपयोग-अरविंद केजरीवाल।@ पंजाब सरकार के इंडस्ट्री और पॉवर मिनिस्टर संजीव अरोड़ा को ईडी ने किया गिरफ्तार।@ भारत ने मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल से सक्षम अग्नि मिसाइल का किया सफल परीक्षण।@ इस्तीफा न देने पर अड़ीं ममता बनर्जी ने बदला X पर प्रोफाइल, मुख्यमंत्री पद को लेकर लिखी खास बात।@ नेपाल में भारतीयों के प्रवेश पर नया नियम लागू, बिना ID के एंट्री बंद; बॉर्डर पर अफरा-तफरी।@ नासिक 'कॉर्पोरेट जिहाद' मामला-आरोपी निदा खान को शरण देने वाले AIMIM नेता के अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर।@ सुप्रिया सुले की कार का हुआ एक्सीडेंट, सुरक्षित हैं NCP नेता।@ जहानाबाद का सरकारी स्कूल बना पिकनिक स्पॉट, क्लासरूम में मटन-चावल उड़ाते दिखे टीचर- वीडियो वायरल।@ महाराणा प्रताप जयंती जुलूस के दौरान हापुड़ में बवाल, दो समुदाय आमने-सामने- पत्थरबाजी में 6 घायल।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -