- Back to Home »
- Discussion »
- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं मुझसे जीतना इतना आसान नही.... ममता बनर्जी की बीजेपी को चुनौती...
Posted by : achhiduniya
11 February 2021
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव ईस्ट 2021 में शिरकत करने पहुंची पश्चिम
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में कभी जाति के नाम पर
कभी चुनाव नहीं हुए, लेकिन बीजेपी ने इसकी शुरुआत
की है। पहले धर्म के नाम पर किया और अब जाति के नाम पर बांट रहे हैं। उन्होंने
यहां भी बंगालियों को ही आपस में बांटने का काम कर रहे हैं। वो कहते हैं कि वो
बांग्लादेश का बंगाली है और ये बंगाल का बंगाली है। साथ ही वो हमेशा सीबीआई और ईडी
का डर दिखाते रहते हैं।ममता बनर्जी ने कहा
कि वह स्ट्रीट फाइटर हैं और किसी से डरती नहीं हैं। बीजेपी पर टीएमसी को धमकाने
का आरोप लगाते हुए ममता ने कहा कि बीजेपी को हिम्मत है तो हमसे लड़कर दिखाए।
बनर्जी ने कहा कि बीजेपी केवल गुंडई करती है। लोगों को बांटती है और सीबीआई और ईडी
का डर दिखाती है पर जिसके पास हिम्मत है वह लड़ता जाता है। गृहमंत्री अमित शाह के दावे कि इस बार ममता बनर्जी चुनावों में हार जाएंगी, पर ममता ने कहा कि गृहमंत्री को ऐसा बोलना शोभा नहीं देता। उन्होंने
यहा तक कहा कि शाह बंगाल से चुनाव लड़ें, अगर वह
जीत जाएंगे तो उन्हें यहां का होम मिनिस्टर बना दूंगी। ममता ने कहा कि हम संघ से नहीं लड़ रहे, हम बीजेपी से लड़ रहे हैं। ये कहते हैं कि जो हम कहते हैं वहीं
सही है, जो नहीं मानेगा वो भुगतेगा। आज देश के सभी व्यापारी और कारोबारी
भय में जी रहे हैं। गवर्नर जगदीप धनखड़ की ओर से टीएमसी सरकार पर लगाए गए आरोपों
पर ममता बनर्जी ने कहा कि आज गवर्नर का रोल पूरी तरह बदल गया है। उन्हें तो बीजेपी
जो कहती है वो करते हैं, हम क्या करें, माफ कर देना चाहिए। कार्यक्रम में ममता ने कहा कि हम किसी भारतीय को बाहरी नहीं
कहते पर बंगाल में जो लोग बाहर से गुंदागर्दी करने आ रहे हैं उन्हें हम बाहरी
कहते हैं। हम बाहर से आकर किसी को लूटने नहीं देंगे। हम किसी को दिल्ली में बैठकर
पश्चिम बंगाल को कंट्रोल नहीं करने देंगे। बंगाल को यहां का ही आदमी कंट्रोल
करेगा। ममता ने केंद्रीय कृषि कानूनों पर भी अपनी राय जाहिर की। उन्होंने कहा कि
मोदी सरकार को तीनों कानून वापस ले लेना चाहिए। हम किसानों के साथ हैं। दिल्ली
में चल रहे आंदोलन में बंगाल के किसानों के न शामिल होने पर ममता बोलीं कि यहां के
किसानों को पता है कि हमारी सरकार उनका भला करेगी।



