- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- पूर्वनियोजित थी दिल्ली हिंसा भारतीय किसान यूनियन (उग्रहान) के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने किया चौकने वाला खुलासा....
पूर्वनियोजित थी दिल्ली हिंसा भारतीय किसान यूनियन (उग्रहान) के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने किया चौकने वाला खुलासा....
Posted by : achhiduniya
22 February 2021
केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान पिछले साल 26 नवंबर 2020 से राष्ट्रीय राजधानी की विभिन्न सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। 26 जनवरी के दिन दिल्ली में कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने एक ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया था। तय रूट का पालन न करते हुए किसान रैली में मौजूद प्रदर्शनकारी हाथ में लाठी-डंडा लेकर दिल्ली में दाखिल हुए थे। इस
दौरान कुछ लोग लाल किले की प्राचीर पर भी चढ़ गए और उन्होंने वहां अपना झंडा फहराया। इसके अलावा उन्होंने सार्वजनिक संपत्ति को भी भारी नुकसान पहुंचाया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच भी हिंसक झड़पें हुईं जिनमें कई पुलिस वाले भी घायल हो गए थे। इसके अलावा इस हिंसा में एक किसान की भी मौत हो गई थी। हाल ही में बरनाला में एक किसान रैली को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन (उग्रहान) के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उग्रहान ने कहा कि 26 जनवरी को दिल्ली में हुई हिंसा अचानक नहीं हुई थी बल्कि ये पूर्वनियोजित थी। इसकी तैयारी पहले से की गई थी। जोगिंदर सिंह ने दीप सिद्धू और गैंगस्टर लक्खा सिधाना पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, साजिशकर्ता एक अलग राह पर चल रहे थे, उनके मंसूबे भी अलग थे। उन्होंने ये भी कहा कि दिल्ली पुलिस इस मामले में कुछ किसानों के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कर रही है।

