- Back to Home »
- Discussion »
- पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमतों के विरोध में नेता हुए साइकिल पर सवार....
Posted by : achhiduniya
22 February 2021
दिल्ली में पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमतों को लेकर अपना विरोध
जताने के लिए रॉबर्ट वाड्रा साइकिल चलाकर अपने दफ़्तर पहुंचे। वहीं, मध्यप्रदेश में कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी, पीसी शर्मा और कुणाल चौधरी पेट्रोल-डीज़ल के बढ़ते दामों के
विरोध में साइकिल से विधानसभा पहुंचे। रॉबर्ट वाड्रा ने मीडिया से बातचीत में कहा
कि आम आदमी बहुत मुश्किल में है। वो जो रोज महसूस करते हैं, मैं आज वो महसूस कर रहा हूं। पेट्रोल-डीज़ल की कीमतें बढ़ने से
लोग सड़क पर आ गए हैं। मध्यप्रदेश कांग्रेस के विधायक जीतू पटवारी ने कहा,कल सभी विधायक गांधी प्रतिमा पर विरोध-प्रदर्शन करेंगे। सत्ता
में बैठे लोगों में देश चलाने की क्षमता नहीं है। मध्यप्रदेश में पेट्रोल 99 रुपए लीटर पहुंच चुका है। पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़
रहे और इससे आम जनता परेशान है। महंगाई भी लगातार बढ़ रही है। ऐसे में कांग्रेस
लगातार बीजेपी सरकार पर निशाना साध रही है और खुलकर विरोध जताते हुए सड़कों पर उतर
आई है। पहले आधे दिन बाजार बंद कराए और अब कांग्रेस के अधिकांश नेता साइकिल चलाकर
विरोध दर्ज करा रहे हैं।

