- Back to Home »
- International News »
- अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने की किसान आंदोलन पर मोदी सरकार की निंदा कहा तानाशाही रवैया छोड़ बातचीत से सुलझाए मुद्दा....
अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने की किसान आंदोलन पर मोदी सरकार की निंदा कहा तानाशाही रवैया छोड़ बातचीत से सुलझाए मुद्दा....
Posted by : achhiduniya
04 February 2021
पिछले कुछ दिनों से अंतरराष्ट्रीय मीडिया में किसान आंदोलन का मुद्दा छाया हुआ है और मीडिया ने
मोदी सरकार की तानाशाही पर सवाल उठाते हुए इस मुद्दे को बातचीत से हल करने की बात
कही है। दूसरी तरफ मामला सरकार के खिलाफ जाता हुए देख आज सुबह पुलिस ने गाज़ीपुर
बॉर्डर पर बैरिकेडिंग के पास लगाई गईं कीलें हटा दी हैं। 26 जनवरी को आंदोलनकारी किसानों द्वारा निकाली गई ट्रैक्टर रैली
के दौरान दिल्ली में हुई हिंसा के बाद जब किसान आंदोलन कमजोर पड़ने लगा था और
गाजीपुर बॉर्डर से धरना-प्रदर्शन हटाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली थी, तब राकेश टिकैत की आंखों से निकले आंसू से फिर आंदोलन को ताकत
मिल गई और प्रदर्शन का मुख्य स्थल सिंघु बॉर्डर से आंदोलन की अगुवाई करने वाले
किसान नेता गाजीपुर बॉर्डर पहुंचने लगे। गुरुवार सुबह गाजीपुर बॉर्डर पर विपक्षी
नेताओं का दल किसानों ने मिलने पहुंचा,लेकिन
दिल्ली पुलिस ने उन्हें किसानों से मिलने की इजाजत नहीं दी। दिल्ली पुलिस के
विपक्षी नेताओं को किसानों से मिलने नहीं देने से नेताओं में काफी आक्रोश है।
नेताओं ने पुलिस से किसानों से मिलने के लिए कई बार कहा, लेकिन दिल्ली पुलिस ने एक नहीं सुनी। मजबूरन विपक्षी दलों के
नेताओं को बॉर्डर से वापस जाना पड़ा।

