- Back to Home »
- Discussion »
- 3 किलोमीटर तक 13 लेवल की बैरिकेडिंग इतना हिंदुस्तान के अंदर पाकिस्तान बॉर्डर पर भी नहीं...सांसद हरसिमरत कौर
3 किलोमीटर तक 13 लेवल की बैरिकेडिंग इतना हिंदुस्तान के अंदर पाकिस्तान बॉर्डर पर भी नहीं...सांसद हरसिमरत कौर
Posted by : achhiduniya
04 February 2021
अकाली दल अब खुल कर किसानों के समर्थन में सड़क पर उतर आया है। शिअद की सांसद
हरसिमरत कौर पहले ही मंत्री पद से इस्तीफा दे चुकी हैं और आज वह विपक्षी दलों के
नेताओं के साथ किसानों से मिलने गाज़ीपुर बॉर्डर पहुंची। उन्होंने वहां के हालात
देखने के बाद कहा कि गाज़ीपुर बॉर्डर पर किलेबंदी की गई है और 13 लेवल की बैरिकेडिंग है, इतना तो
हिंदुस्तान के अंदर पाकिस्तान बॉर्डर पर भी नहीं है। हमें संसद में भी इस मुद्दे
को उठाने का मौका नहीं दिया जा रहा है जो कि सबसे अहम मुद्दा है। हरसिमरत कौर ने
कहा कि यहां 3 किलोमीटर तक बैरिकेडिंग लगी हुई हैं। ऐसे में किसानों की क्या
हालत हो रही होगी। हमें भी यहां रोका जा रहा है हमें भी उनसे मिलने नहीं दे रहे।
