- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- किसानों ने कृषि कानून मांगे नहीं, तो सरकार ने क्यों बनाए...पीएम मोदी ने दिया जवाब
Posted by : achhiduniya
10 February 2021
लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब देते हुए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विरोधियों की उस आलोचना का जवाब दिया जिसमें ये कहा
जाता है कि जब किसानों ने कृषि कानून मांगे नहीं, तो
सरकार ने क्यों बनाए। पीएम मोदी ने दहेज कानून सहित कई पुराने कानूनों और सामाजिक
समस्याओं का जिक्र करते हुए बताया कि उनके लिए भी किसी ने कानून नहीं मांगे थे, लेकिन प्रगतिशील समाज होने के नाते उनके खिलाफ कानून बनाए गए।
