- Back to Home »
- Discussion »
- राम राज में महंगा रावण राज में सस्ता पेट्रोल-डीजल..पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया जवाब...
राम राज में महंगा रावण राज में सस्ता पेट्रोल-डीजल..पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया जवाब...
Posted by : achhiduniya
10 February 2021
समाजवादी पार्टी के सांसद विशंभर प्रसाद निषाद ने पेट्रोलियम मंत्री पेट्रोलियम
मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से राज्य सभा में सवाल पूछा था कि सीता माता की धरती
नेपाल में पेट्रोल-डीजल भारत से सस्ता है। रावण के देश श्रीलंका में भी भारत से कम
कीमत है, तो फिर राम के देश भारत में
सरकार पेट्रोल-डीजल के दाम कब कम करेगी? प्रश्नकाल में उनसे
कांग्रेस के सांसद केसी वेणुगोपाल ने पूछा कि देश में
पेट्रोल-डीजल की कीमतें ऑल-टाइम हाई हैं,जबकि क्रूड ऑयल के दाम ऑल-टाइम हाई नहीं हैं। देश में पेट्रोल 100 रुपए के करीब पहुंच रहा है। उन्होंने यह भी पूछा कि एक्साइज ड्यूटी को कितनी बार बढ़ाया गया है? तेल की कीमतों की पड़ोसी देशों से तुलना पर उन्होंने कहा कि इन देशों के साथ भारत की तुलना करना गलत है क्योंकि,वहां समाज के कुछ लोग इसका उपयोग करते हैं। केरोसिन की कीमत में भारत और इन देशों में काफी अंतर है। बांग्लादेश और नेपाल में केरोसिन लगभग
57 रुपये से 59 रुपये में मिलता है जबकि भारत में केरोसिन की कीमत 32 रुपये प्रति लीटर है। पेट्रोलियम मंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि आज इंटरनेशनल क्रूड ऑयल की कीमत 61 डॉलर है। हमें टैक्स के मामले बहुत एहतियात से हैंडल करने पड़ते हैं। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पिछले 300 दिनों के अंदर 60 दिन ऐसे हैं,जब कीमतें बढ़ाई गई थीं। पेट्रोल की कीमतें 7 दिन घटाई गईं,वहीं डीजल के दाम 21 दिन घटाए गए। वहीं करीब 250 दिन ऐसे हैं,जब कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया। इसलिए ये कैंपेन करना गलत है कि पेट्रोल-डीजल के दाम ऑल-टाइम हाई हैं। यह असंगत है।


