- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- गतिरोध खत्म करने नितीन गडकरी- राजनाथ सिंह करे किसानो से चर्चा... राकांपा सुप्रीमो शरद पवार
Posted by : achhiduniya
07 February 2021
पुणे में पत्रकारों से बातचीत में राकांपा सुप्रीमो शरद पवार ने कहा कि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वंय अथवा केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितीन गडकरी ने किसानों से चर्चा शुरू किया तो गतिरोध खत्म
होने की संभावना है। पवार ने कहा कि मेरी अपेक्षा है कि केंद्र सरकार का शीर्ष
नेतृत्व पहल करे। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन को खत्म करने के लिए मुझे पहल करने
की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि मुझे केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का अनादर नहीं करना है, लेकिन केंद्र सरकार को किसानों से चर्चा के लिए वरिष्ठ मंत्रियों को जिम्मेदारी देना चाहिए। किसानों के आंदोलन में विदेशी हस्तियों के उतरने के बाद केंद्र सरकार के पक्ष में ट्वीट करने वाले क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को पवार ने सलाह दी है। पवार ने कहा कि मेरी सचिन को सलाह है कि अपना क्षेत्र छोड़कर दूसरे क्षेत्रों के बारे में बोलते समय थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। पवार ने कहा कि कांग्रेस के विधायक नाना पटोले
के इस्तीफे के बाद विधानसभा अध्यक्ष पद रिक्त हो गया है। महाविकास आघाड़ी सरकार में विधानसभा अध्यक्ष पद कांग्रेस के पास है लेकिन मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष पद जैसे पदों को लेकर सहयोगी दलों से चर्चा करने की पद्धति है। इसके अनुसार तीनों दलों के बीच चर्चा होगी।


