- Back to Home »
- Politics »
- पीएम गुजरात का अंबानी-अड़ानी और बैंकों के लुटेरे भी गुजरात के, गुजराती गुंडों ने इस देश के अंदर आतंक मचा रखा है..पूर्व मंत्री अब्दुल सगीर का पीएम पर तंज़
पीएम गुजरात का अंबानी-अड़ानी और बैंकों के लुटेरे भी गुजरात के, गुजराती गुंडों ने इस देश के अंदर आतंक मचा रखा है..पूर्व मंत्री अब्दुल सगीर का पीएम पर तंज़
Posted by : achhiduniya
07 February 2021
धौलपुर जिले से पूर्व मंत्री रहे अब्दुल सगीर ने कहा कि मोदी कहते हैं कि उन्होंने कसम खाई
थी कि मैं देश नहीं मिटने दूंगा। मैं मिट्टी नहीं बिकने दूंगा, लेकिन आज पूरा देश बेच दिया। रेलवे, एयरपोर्ट बेच दिया। लाल किला गिरवी रख दिया। अब क्या करना बाकी
रह गया है। सगीर ने कहा कि मोदी ने हमारी भाभी को छोड़ दिया। उन्हें मुस्लिम
महिलाओं का दर्द दिख रहा
है, लेकिन जसोदा बहन का नहीं। सगीर ने कहा कि 2000 से पूरे हिंदुस्तान में चला है कि
गुजरात मॉडल। मोदी जी सीधे मुख्यमंत्री बन गए। तीन बार मुख्यमंत्री रहे। इतने भी
हिंदुस्तान में इंपोर्टेंट पोस्ट हैं उन पर सब गुजराती बैठे है। गृह मंत्री गुजरात
का, प्रधानमंत्री गुजरात का। गुजरात के अंबानी- अड़ानी और बैंकों के
लुटेरे भी गुजरात के। गुजराती गुंडों ने इस देश के अंदर आतंक मचा रखा है। पूरा देश
इनसे त्रस्त है।
सागीर ने किसान सभा में पीएम मोदी
पर जमकर तंज कसा है। किसानों की सभा में उन्होंने पीएम के
प्रधानमंत्री जी ने दाढ़ी इतनी बड़ी कर ली है कि अपने आपको रविंद्र नाथ टैगोर जैसा दिखाना चाहते हैं लेकिन बदकिस्मती यह है कि आसाराम दिख रहे हैं। सागीर ने कहा कि हमारे देश का प्रधानमंत्री पूरी कोशिश करने के बाद मोर चूंगाने, तोते खिलाने और कुत्ता से खेलने के बाद भी आसाराम ही लगते है। यह आसाराम इसलिए भी है कि यह आशाओं के राम है। जवानों को आशाएं थी, किसानों को आशाएं थी, अल्पसंख्यकों को आशाएं थी, सबकी आशाएं अगर किसी पर टिकी हुई थी। तो वह दिल्ली के
प्रधानमंत्री आसाराम पर थी। सगीर ने कहा कि यह राम नहीं झांसाराम राम है। झांसा राम ने किसानों से पंगा लिया है। किसानों से पंगा लेने के मायने पूरा हिंदुस्तान जनता है। पूरा हिंदुस्तान किसानों की आत्मा में निवास करता है अगर किसान है, तो हिंदुस्तान है, किसान नहीं तो हिंदुस्तान नहीं। सगीर ने कहा कि मोदी जी यह समझ लीजिए कि जोश- खरोश के साथ जिन किसानों ने आपका अभिनंदन किया था। अब यहीं किसान आपकी विदाई करके गुजरात भेजेंगे। अपना झोला तैयार रख लें। सगीर ने कहा कि किसानों के साथ में हिंदुस्तान की सारी पार्टियां है। यह आजादी की लड़ाई है।



