Posted by : achhiduniya 09 February 2021

बीते 2014 में बीजेपी के टिकट से एनसीपी दिग्गज प्रफुल्ल पटेल को मात देने वाले पटोले ने 2017 में कांग्रेस का दामन थाम लिया था। किसानों के मुद्दे पर मुखर रहने वाले पटोले ने खुले तौर पर बीजेपी की आलोचना की थी। कांग्रेस के टिकट पर वो एक बार फिर 2018 में सकोली सीट से विधायक बने। फिर कांग्रेस की तरफ से उन्हें विधानसभा अध्यक्ष जैसा महत्वपूर्ण पद मिला। किसानों के 

मुद्दों से लगाव की वजह से ही कांग्रेस ने उन्हें ऑल इंडिया किसान कांग्रेस का चेयरमैन भी बनाया। महाराष्ट्र कांग्रेस के नए अध्यक्ष नाना पटोले के सामने बड़े चैलेंज है। पार्टी के भीतर गुटबाजी के अलावा सीनियर नेताओं को संभालना इसमें सबसे पहला है। कभी राज्य में सबसे ताकतवर पार्टी रही कांग्रेस को फिर से उसी जगह पहुंचाने के लिए पटोले को बड़े स्तर पर कार्यकर्ता जोड़ने का अभियान भी चलाना होगा। इस वक्त देश में किसानों का मुद्दा छाया हुआ है। ऐसे में किसानों के लिए मुखर एक नेता को पार्टी की कमान देकर कांग्रेस ने आम जनता में संदेश देने की भी कोशिश की है। 

पटोले के सामने यह भी एक चैलेंज होगा कि वो किसानों को किस हद तक पार्टी से जोड़ पाते हैं। नाना पटोले ने मंगलवार को दिल्ली में सोनिया और राहुल गांधी से मुलाकात की। मुलाकात के बाद पटोले ने मीडिया से कहा,मुझे महराष्ट्र में पार्टी को नंबर 1 बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मैं आश्वस्त हूं कि ये लक्ष्य 2024 तक हासिल कर लिया जाएगा। पटोले के साथ ही छह नेताओं को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिवाजी राव मोगे, बासवराज पाटिल, मोहम्मद आरिफ नसीम खान, कुणाल रोहिदास पाटिल, चंद्रकांत हंडोरे और प्रणति शिंदे को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। इनके साथ ही 10 उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। संसदीय बोर्ड और आगामी निकाय चुनावों के लिए रणनीति,स्क्रीनिंग एवं समन्वय समिति का गठन भी किया गया है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एक्शन,6 हिरासत में, टिन्नू यादव की तलाश जारी।@ बंगाल विधानसभा में सोमवार को पेश किया जा सकता है UCC बिल -सूत्र।@ छत्तीसगढ़ में UCC का ड्राफ्ट तैयार करेगी देसाई समिति, साय सरकार ने शुरू की कानूनी प्रक्रिया।@ पटना में खान सर के कोचिंग में शॉर्ट सर्किट, चिंगारी देख क्लासरूम से भागे छात्र।@ बिहार ड्राइविंग लाइसेंस के नियम में बदलाव, अब ट्रेनिंग सर्टिफिकेट होगा अनिवार्य।@ भरत तिवारी केस के आरोपी SDPO पर 19 साल पहले भी लगा था गलत एनकाउंटर का आरोप, क्लीन चिट पर मानवाधिकार था असहमत। @ पाइल्स का ऑपरेशन कराने के बाद युवक की मौत- रायगढ़ के खरसिया अस्पताल में परिजनों ने डॉक्टरों पर उठाए सवाल।@ नीट यूजी 2026: री-नीट की आंसर-की का 22 लाख छात्रों को इंतजार, फिजिक्स के इन 2 सवालों पर फंसा पेंच।@ कोचिंग संचालकों ने अनिश्चितकालीन बंद का किया ऐलान- शिवपुरी में फायर सेफ्टी नियमों पर स्पष्ट गाइडलाइन की मांग।@ दिल्ली में लगेंगे 25 से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट वाले सुपर स्टेशन! मेट्रो स्टेशन और बाजारों में बनेंगे EV हब। @ उज्जैन में मुहर्रम के जुलूस में स्टंट, क्रेन से कार लटकाकर आसमान में 40 फीट ऊपर किया ब्लास्ट।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -