Posted by : achhiduniya 05 February 2021

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने नए कृषि कानूनों पर राज्‍यसभा में चर्चा के दौरान कहा कि सरकार ने किसान यूनियनों को 11 बार बुलाकार बातचीत की कोशिश की,हमने कहा कि प्रावधान में कहां गलती है, हमारा ध्‍यान आकर्षित करिए। कृषि मंत्री ने साफ कर दिया कि अगर भारत सरकार किसी भी संशोधन के लिए तैयार हैं, इसके मायने ये नहीं कि किसान कानून में कोई गलती है। तोमर ने कहा 

कि किसान आंदोलन एक ही राज्‍य का मसला है। तोमर ने कहा किसानों को इस बात के लिए बरगलाया गया कि ये कानून आपकी जमीन को ले जाएंगे। मैं कहता हूं कि कॉन्‍ट्रैक्‍ट फार्मिंग के ऐक्‍ट में कोई एक प्रावधान बताए। कौन सा प्रावधान है जो किसी भी व्‍यापारी को किसान की जमीन छीनने की इजाजत देता है? लेकिन लोगों को भड़काया जा रहा है कि जमीन चली जाएगी। ऐक्‍ट में कॉन्‍ट्रैक्‍ट फार्मिंग का प्रावधान किया है। कॉन्‍ट्रैक्‍ट मूल्‍य का प्रावधान किया है। कॉन्‍ट्रैक्‍ट 

मूल्‍य से फसल का मूल्‍य बढ़ेगा सीजन पर तो उसका बोनस के रूप में हिस्‍सा किसान को मिलेगा, ये प्रावधान किया है। किसान इस ऐक्‍ट से कभी भी बाहर हो सकता है। व्‍यापारी कभी भी बिना पैसे दिए इस ऐक्‍ट से बाहर नहीं हो सकता। पंजाब सरकार का कॉन्‍ट्रैक्‍ट फार्मिंग ऐक्‍ट उठाइए। हरियाणा सरकार का कॉन्‍ट्रैक्‍ट फार्मिंग ऐक्‍ट उठाइए। अभी 20-22 राज्‍य ऐसे हैं जिन्‍होंने कॉन्‍ट्रैक्‍ट फार्मिंग के लिए नया ऐक्‍ट बनाया है या उन्‍होंने एपीएमसी में शामिल किया है। पंजाब सरकार के ऐक्‍ट में किसान को जेल जाने का प्रावधान है। अगर वो नहीं देगा तो 5 लाख रुपये जुर्माने का भी प्रावधान है। खरीद में ट्रांसपेरेंसी आए। ई-ट्रांजेक्‍शन बढ़े। 

किसान को वाजिब दाम मिले। इसके लिए 1000 मंडियों को ई-नैम मंडियों के रूप में परिवर्तित किया और 1,000 और कर देंगे। हमने लगातार कोशिश की है कि कृषक की आमदनी दोगुनी हो। मैं पूरे सदन को सभी किसानों को कहना चाहता हूं कि जो बिल हम लेकर आए हैं, वे किसान के जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने वाले हैं। किसान की आमदनी बढ़ाने वाले हैं। उन्‍होंने कांग्रेस समेत विपक्षी दलों पर किसानों को बरगलाने का आरोप लगाया। तोमर ने कहा कि खून से खेती केवल कांग्रेस ही कर सकती है। इस पर कांग्रेस के सदस्‍यों ने आपत्ति जताते हुए हंगामा किया। कृषि मंत्री ने इसके बाद विभिन्‍न प्रावधानों को लेकर सदन के भीतर स्थिति स्‍पष्‍ट की।

 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एक्शन,6 हिरासत में, टिन्नू यादव की तलाश जारी।@ बंगाल विधानसभा में सोमवार को पेश किया जा सकता है UCC बिल -सूत्र।@ छत्तीसगढ़ में UCC का ड्राफ्ट तैयार करेगी देसाई समिति, साय सरकार ने शुरू की कानूनी प्रक्रिया।@ पटना में खान सर के कोचिंग में शॉर्ट सर्किट, चिंगारी देख क्लासरूम से भागे छात्र।@ बिहार ड्राइविंग लाइसेंस के नियम में बदलाव, अब ट्रेनिंग सर्टिफिकेट होगा अनिवार्य।@ भरत तिवारी केस के आरोपी SDPO पर 19 साल पहले भी लगा था गलत एनकाउंटर का आरोप, क्लीन चिट पर मानवाधिकार था असहमत। @ पाइल्स का ऑपरेशन कराने के बाद युवक की मौत- रायगढ़ के खरसिया अस्पताल में परिजनों ने डॉक्टरों पर उठाए सवाल।@ नीट यूजी 2026: री-नीट की आंसर-की का 22 लाख छात्रों को इंतजार, फिजिक्स के इन 2 सवालों पर फंसा पेंच।@ कोचिंग संचालकों ने अनिश्चितकालीन बंद का किया ऐलान- शिवपुरी में फायर सेफ्टी नियमों पर स्पष्ट गाइडलाइन की मांग।@ दिल्ली में लगेंगे 25 से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट वाले सुपर स्टेशन! मेट्रो स्टेशन और बाजारों में बनेंगे EV हब। @ उज्जैन में मुहर्रम के जुलूस में स्टंट, क्रेन से कार लटकाकर आसमान में 40 फीट ऊपर किया ब्लास्ट।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -