- Back to Home »
- State News »
- देशद्रोह के आरोप में 200 किसान तिहाड़ जेल में बंद, 100 से ज्यादा युवा लापता हैं, क्या पुलिस ने इनका एनकाउंटर कर दिया?....सांसद संजय राउत
देशद्रोह के आरोप में 200 किसान तिहाड़ जेल में बंद, 100 से ज्यादा युवा लापता हैं, क्या पुलिस ने इनका एनकाउंटर कर दिया?....सांसद संजय राउत
Posted by : achhiduniya
05 February 2021
शिवसेना सांसद संजय राउत ने सरकार पर आरोप लगाया कि आपने 200
किसानों को तिहाड़ जेल में देशद्रोह के आरोप में बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि
100 से ज्यादा युवा लापता हैं, क्या पुलिस ने इनका एनकाउंटर
कर दिया? कुछ पता नहीं चल रहा है? क्या ये
सभी सब देशद्रोही हैं? उन्होंने तीखे अंदाज में कहा,बहुमत अहंकार से नहीं चलता है। राउत ने कहा,पिछले दो महीने से ज्यादा समय से दिल्ली के बॉर्डर पर किसान जमे
हैं, उनकी बात आप नहीं सुनते, उन्हें
गद्दार कहते हैं। जो कील, लोहे की दीवार, यहां बॉर्डर पर लगा रहे हैं, यदि वह
लद्दाख में चीन के बॉर्डर पर लगाते तो चीन इतनी सीमा के अंदर नहीं घुस पाता।
उन्होंने पूछा कि आज किसान अपने हक के लिए लड़ रहा तो वह खालिस्तानी हो गया, देशद्रोही हो गया, यह कौन
सा न्याय है? राउत ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान
केंद्र सरकार पर भड़ास निकाली और कहा कि जिस तरह किसान आंदोलन को बदनाम करने की
कोशिश हो रही है, वह देश की प्रतिष्ठा के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने
कहा कि लाल किले पर तिरंगे का अपमान हुआ उससे पीएम दुखी हैं। देश भी दुखी है लेकिन
तिरंगे का अपमान करने वाला दीप सिद्धू किसका आदमी है? उन्होंने पूछा कि सरकार क्यों नहीं ये बात बता रही है। राउत ने
कहा कि अभी तक आपने दीप सिद्धू क्यों नहीं पकड़ा?


