- Back to Home »
- National News »
- मुफ्त वैक्सीन पर सभी मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा कर रणनीति बनाएँगे पीएम मोदी....
Posted by : achhiduniya
12 February 2021
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, टीकाकरण के 27वें दिन शाम सात बजे तक 74 लाख 30 हजार 866 कोरोना
योद्धाओं को टीका लगाया जा चुका हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 1 फरवरी
को पेश किए गए केंद्रीय बजट में वैक्सीन के लिए 35 हजार करोड़ का ऐलान किया गया
हैं। सूत्रो के अनुसार, वैक्सीन के दो-दो डोज मुफ्त
दिए जा सकते हैं, लेकिन अगर राज्य सरकार इस खर्च को उठाने से इंकार
कर दे तो बजट की राशि बढ़ाई जा सकती हैं। फिलहाल इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने
नहीं आया हैं। देशभर में वैक्सीनेशन काफी तेजी से किया जा रहा हैं। इस बीच खबर हैं
कि केंद्र सरकार 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को मुफ्त में
कोरोना वैक्सीन लगा सकती हैं। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी इस महीने सभी मुख्यमंत्रियों के साथ रणनीति को लेकर बैठक करने वाले
हैं। 27 करोड़ लोगों को जुलाई तक टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया है। पीएम
मोदी और मुख्यमंत्रियों के बीच होने वाली बैठक में ये चर्चा की जाएगी कि
वैक्सीनेशन का खर्च केंद्र और राज्य कितना देंगे।

