- Back to Home »
- Discussion »
- कोरोना को रोकने केंद्र ने कसी कमर जाने एक्शन प्लान....?
Posted by : achhiduniya
23 February 2021
देश मे कोरोना एक बार फिर पांव पसार रहा है। महाराष्ट्र और केरल
में मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। देश के कुल मामलों के लगभग 85 फीसदी केस महाराष्ट्र
और केरल से हैं। इसके अलावा पंजाब, कर्नाटक, गुजरात, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु में भी
कोरोना के नए मामले बढ़ रहे हैं। केंद्र सरकार के मुताबिक बढ़ते केस के पीछे कई कारण
हो सकते हैं,लेकिन फिलहाल ये लग रहा है कि जब कोरोना के केस कम होने शुरू
हुए तो लोगों के समझ में आया कि कोरोना का खतरा टल गया है और लापरवाही शुरू कर दी।
जबकि एहतियात जारी रखने की जरूरत है। इन राज्यों में केस बढ़ने के पीछे सही कारण का
पता लगाने के लिए केंद्रीय टीमें भेजी गई हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में बैठक हुई। केंद्र सरकार ने कहा है कि
महाराष्ट्र और केरल समेत देश के छह राज्यों में कोरोना के मामले बढ़ने के पीछे
लोगों की लापरवाही हो सकती है। केंद्र कोरोना के बढ़ते संक्रमण से निपटने के लिए
वैक्सीनेशन अभियान में तेजी लाने जा रहा है जिसके लिए प्राइवेट सेक्टर्स का सहारा
लिया जाएगा। केंद्र सरकार की योजना देश मे कोरोना का टीका लगाने में तेजी लाने पर
है। जिसके लिए प्राइवेट सेक्टर्स का सहारा लिया जाएगा। केंद्र सरकार अब 50 साल से
ऊपर के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने की दिशा में कदम आगे बढ़ाने वाली है। ऐसे
में देश के करीब 27 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए केंद्र प्राइवेट सेक्टर
का भी सहारा लेने जा रहा है जिससे कम समय में वैक्सीनेशन अभियान पूरा किया जा सके।
इस चरण में 50 साल से कम उम्र के उन लोगों को भी शामिल किया जाएगा जिनमें कोरोना
संक्रमण फैलने की ज्यादा आशंका है।


