Posted by : achhiduniya 23 February 2021

योग गुरु बाबा रामदेव के पतंजलि की ओर से लॉन्च किए गए कोरोना की दवा कोरोनिल के संबंध में महाराष्ट्र राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि WHO और IMA जैसे स्वास्थ्य संगठनों से उचित प्रमाणीकरण के बिना कोरोनिल की बिक्री को महाराष्ट्र में अनुमति नहीं मिलेगी। अनिल देशमुख इस संबंध में ट्वीट करते हुए लिखा,पतंजलि की कोरोनिल दवा की बिक्री को महाराष्ट्र में WHO, 

IMA और अन्य संबंधित सक्षम स्वास्थ्य संस्थानों से उचित प्रमाणीकरण के बिना अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने एक और ट्वीट में कहा,कोरोनिल के तथा कथित परीक्षण पर IMA ने सवाल उठाए हैं और WHO ने कोवि के उपचार के लिए पतंजलि आयुर्वेद को किसी भी प्रकार कि स्वीकृति देने से इंकार किया है। ऐसे में जल्दीबाज़ी में किसी भी दवा को उपलब्ध करवाना और दो वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों द्वारा इसकी सराहना करना उचित नहीं है। इस बीच पतंजलि आयुर्वेद ने 
दावा किया कि उसके पास दुनिया भर के 158 देशों में उत्पाद बेचने और निर्यात करने के लिए संबंधित अधिकारियों से उचित प्रमाणीकरण है। पतंजलि आयुर्वेद के प्रवक्ता एसके तिजारावाला ने कहा, कोरोनिल को WHO सर्टिफिकेशन स्कीम के अनुसार सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन के आयुष खंड से सर्टिफिकेट ऑफ फार्मास्युटिकल प्रोडक्ट (CoPP) प्राप्त हुआ है। यह हमें 158 देशों में उत्पाद बेचने का अधिकार देता है। जनता इस गलत धारणा पर भरोसा कर रही है कि डब्ल्यूएचओ 

ने इसे प्रमाणित नहीं किया है, लेकिन डब्ल्यूएचओ कभी भी किसी उत्पाद को प्रमाणित नहीं करता है। यह आधुनिक चिकित्सा मापदंडों पर क्लिनिकल नियंत्रण परीक्षणों के लिए एक प्रोटोकॉल सेट करता है। एक बार जब यह पूरा हो जाता है, तो DCGI और आयुष मंत्रालय इसका प्रमाण पत्र देता है और हमारे पास वे प्रमाणपत्र हैं। यदि किसी के पास यह जानकारी नहीं है, तो हम उन्हें उचित विवरण दे सकते हैं। गौरतलब है की योगगुरु बाबा रामदेव के पतंजलि ग्रुप ने कोरोना वायरस से बचने के लिए 
एक दवाई का निर्माण किया है, जिसका नाम कोरोनिल है। इस दवा को बीते शुक्रवार को लॉन्च किया गया। इस दौरान भारत सरकार के दो केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी और डॉ. हर्षवर्धन भी वहां मौजूद रहे थे। अब IMA ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के इस कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। कोरोनिल के लॉन्चिंग प्रोग्राम में नजर आने वाले डॉ. हर्षवर्धन अब विवादों में घिर गए हैं।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ किसानों ने दिल्ली कूच का किया ऐलान, पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर खनौरी में रास्तां किया गया सील।@ 70,000 करोड़, 6 सबमरीन और जर्मन तकनीक,हिंद महासागर में भारत का पावरफुल प्लान तैयार।@ मुंबई में फायर ऑडिट करने वाली BMC के मुख्यालय में ही मिले एक्सपायर फायर सप्रेशन बॉल्स।@ एनालॉग पनीर, घी और खोया पर यूपी में बैन, मिलावट मिलने पर होगा लाइसेंस रद्द।@ 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा, फॉर्च्यून 500 में 50 भारतीय कंपनियां, पीएम मोदी का बड़ा विजन।@ हिमाचल प्रदेश को मिलेगा पहला साइंस कॉलेज, 100 करोड़ रुपये की लागत से होगा तैयार।@ गांधी से भगत सिंह बनने में नहीं लगेगी देर,रांची प्रदर्शनकारी छात्रों की CM हेमंत को चेतावनी!।@ रांची के प्रदर्शकारी छात्रों का आरोप- राहुल गांधी ने वादाखिलाफी की, जो कहा वो छलावा था।@ अतीक के बेटे उमर के काफिले पर एक्शन, 4 गाड़ियां जब्त!।@ सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला, ठीक कर लो वरना फिर करूंगा आंदोलन' बाबा रामदेव का बड़ा बयान।@ वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, 2 लोग घायल- आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से फायरिंग।@ मुंब्रा हिंदुओं का था और रहेगा,मुस्लिम बहुल इलाके में निकली कांवड़ यात्रा में बोले नितेश राणे।@ ब्रिटिश महिला को लेगिंग पहनने की वजह से नहीं मिली दिल्ली जामा मस्जिद में एंट्री, पति ने कहा-इंडिया आकर स्कैम हुआ'।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -