- Back to Home »
- Knowledge / Science »
- प्राइवेट हॉस्पिटल में इतने की मिलेगी कोरोना वैक्सीनेशन....
Posted by : achhiduniya
27 February 2021
कोरोना से बचाव के लिए अब तक 1,42,42,547 लोगों को वैक्सीन भी लगाई
जा चुकी है। इनमें 66,68,974 हेल्थकेयर वर्कर्स और 51,19,695 फ्रंटलाइन वर्कर्स शामिल हैं। देश में 16 जनवरी से शुरु हुए कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के तहत पहले चरण
में स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाने का काम किया जा रहा है।
एक मार्च से दूसरा चरण शुरू होगा। इस बीच खबर है कि निजी अस्पतालों में 250 रुपए प्रति डोज के हिसाब से कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। इसमें 100 रुपए सर्विस चार्ज शामिल है। वैक्सीन का एक निश्चित मूल्य होगा, कोई कैपिंग नहीं होगी। बताया जा रहा है कि आज या कल तक निजी
अस्पतालों में वैक्सीन की कीमत की घोषणा सरकार कर सकती है। गौरतलब है की एक मार्च से देश में कोरोना
वैक्सीनेशन का दूसरा चरण शुरू होगा। वैक्सीनेशन के दौरान 60 साल से ऊपर की उम्र वालों को वैक्सीन लगाई जाएगी। हालांकि 45 साल से 60 साल के बीच के लोगों को भी
वैक्सीन की डोज दी जाएगी, लेकिन इस एज ग्रुप के उन्हीं
लोगों को वैक्सीन मिलेगी जो पहले से किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। शनिवार को देश में 16 हजार 19 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 12 हजार 361 लोग रिकवर हुए और 109 की मौत हो गई। अब तक 1 करोड़ 10 लाख 79 हजार से ज्यादा लोग संक्रमण
की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 7 लाख 61 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो
चुके हैं। 1 लाख 56 हजार 970 मरीज ऐसे हैं जिनकी मौत हो गई। 1 लाख 56 हजार 413 मरीजों का अभी इलाज चल रहा
है।


