- Back to Home »
- Knowledge / Science »
- कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने...
Posted by : achhiduniya
01 March 2021
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए
देशवासियों से कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील की है। प्रधानमंत्री ने लिखा,मैंने एम्स में कोरोना वैक्सीन की मेरी पहली खुराक ली, यह प्रशंसनीय है कि कैसे हमारे डॉक्टरों और वैज्ञानिकों ने
कोरोना के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मजबूत करने के लिए त्वरित समय में काम किया है, मैं उन सभी से अपील करता हूं, जो
वैक्सीन लेने के लिए योग्य हैं, साथ में, हम भारत को कोरोना मुक्त बनाए। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत
बॉयोटेक की कोवैक्सीन की पहली खुराक ली है। जब कि देशभर में सीरम इंस्टीट्यूट की
बनी कोविशील्ड वैक्सीन लगाई जा रही है। एम्स में काम करने वाली पुडुचेरी की सिस्टर
पी निवेदा ने पीएम मोदी को वैक्सीन की डोज दी है। कोवैक्सीन, स्वदेशी वैक्सीन है, जिसे
भारत में इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए अनुमति मिली है। स्वदेशी वैक्सीन कोवैक्सीन का
डोज लेकर पीएम मोदी ने देशवासियों को विश्वसनीयता का संदेश दिया है। पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर
भारत का नारा बुलंद किया है।


