- Back to Home »
- Discussion »
- पेपरलेस बजट द्वारा राष्ट्र के संसाधनों को निजी कंपनियों को बेच रहे हैं....PB-CM ममता बनर्जी ने की बजट पर टिप्पणी
पेपरलेस बजट द्वारा राष्ट्र के संसाधनों को निजी कंपनियों को बेच रहे हैं....PB-CM ममता बनर्जी ने की बजट पर टिप्पणी
Posted by : achhiduniya
01 February 2021
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा कि यह किसान विरोधी, जनता विरोधी और देश विरोधी बजट है। वे सरकारी कंपनियों से लेकर
बीमा कंपनियों तक सब बेच रहे हैं। यह लोगों को धोखा देने वाला बजट है। इस बजट में
अंसगठित क्षेत्र के लिए कुछ भी नहीं है। ममता बनर्जी ने कहा कि यह जन-विरोधी बजट
है। भारत के पहले पेपरलेस बजट में लगभग हर क्षेत्र को बेच दिया गया। इसमें असंगठित क्षेत्र के लिए कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सिर्फ राष्ट्रवाद की बात करती
है,लेकिन हकीकत में वे ऐसे हैं जो राष्ट्र के संसाधनों को निजी कंपनियों को बेच रहे
हैं। बनर्जी ने इस साल होने वाले बंगाल विधानसभा चुनाव में फिर से सत्ता में वापस
का दावा किया है। उन्होंने कहा कि चिंता की कोई जरूरत नहीं है मां, माटी, मानुष (यानी टीएमसी) की सरकार
फिर से सत्ता में आ रही है। बीजेपी गैस का
एक गुब्बारा है।

