Posted by : achhiduniya 01 February 2021

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार दिल्ली की सीमा पर बैठे प्रदर्शनकारियों जब 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड निकाल रहे थे तब सैकड़ों दंगाइयों ने पहले से तय ट्रैक्टर मार्च के रूट को तोड़ते हुए दिल्ली की सीमा के भीतर आकर राजधानी को बंधक बनाने की कोशिश की थी। गणतंत्र दिवस पर लोकतंत्र को शर्मसार करने वाली उस हिंसा के दौरान बलवा करने वाले दंगाइयों ने लाल क़िले की 

प्राचीर पर धार्मिक झंडा फहरा दिया था। उसी दिन कई जगह लोगों ने तलवार लहरा कर पुलिस वालों पर हमला करने की कोशिश की। पुलिस पर तलवार से हमला हुआ तो लकड़ी की लाठियां काम नहीं आईं ऐसे में नई स्टील की लाठी न सिर्फ तलवार का वार रोकेगी बल्कि दंगाइयों को सही से सबक भी सिखाएगी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक विभाग ने विशेष ऑर्डर जारी करते हुए स्टील की लाठियां बनवाई हैं। जो तलवार से हमला करने वाले दंगाइयों से निपटने में कारगर साबित 

होगी। अभी फिलहाल ऐसी स्टील की सिर्फ 50 लाठियां डिलीवर हुई हैं,लेकिन जरूरत पड़ने पर इनकी संख्या बढ़ाई जा सकती है। गौरतलब है कि लाल किला हिंसा के दौरान 26 जनवरी को एसएचओ पीसी यादव पर जब तलवार से हमला हुआ था तब ये लाठी होती तो शायद उन्हें इतनी चोट नहीं आती। पुलिस अधिकारी ने बताया ऐसे दंगाइयों से निपटने के लिए ही स्टील की लाठी बनवाई गई है। ऐसी करीब 30 लाठियां उत्तर पूर्वी दिल्ली की शाहदरा पुलिस को दी गई हैं। वहीं 20 


लाठियां पूर्वी जिला पुलिस को भेजी गई हैं। हालांकि इनका इस्तेमाल तब किया जाएगा जब हालात नियंत्रण से बाहर हो रहे हों और दंगाइयों के पास तलवार जैसे घातक हथियार हों। इस दौरान 29 जनवरी को भी सिंघु बॉर्डर पर एसएचओ अलीपुर प्रदीप पालीवाल पर भी तलवार से हमला किया था। उस दौरान अगर ऐसी स्टील की लाठियां होती तो तलवार वाले दंगाइयों पर आसानी से काबू पाया जा सकता था। दिल्ली में जबरन दाखिल होने वाले दंगाइयों के हाथों में तलवार, फरसा, लोहे की रॉड जैसे कई हथियार थे। जब पुलिसकर्मियों ने इन्हें रोका तो उन पर ऐसे ही धारदार हथियारों से हमला किया गया। दंगाइयों ने पुलिस पर पथराव भी किया था। उस हिंसा में करीब 384 पुलिसकर्मी घायल हुए थे।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ किसानों ने दिल्ली कूच का किया ऐलान, पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर खनौरी में रास्तां किया गया सील।@ 70,000 करोड़, 6 सबमरीन और जर्मन तकनीक,हिंद महासागर में भारत का पावरफुल प्लान तैयार।@ मुंबई में फायर ऑडिट करने वाली BMC के मुख्यालय में ही मिले एक्सपायर फायर सप्रेशन बॉल्स।@ एनालॉग पनीर, घी और खोया पर यूपी में बैन, मिलावट मिलने पर होगा लाइसेंस रद्द।@ 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा, फॉर्च्यून 500 में 50 भारतीय कंपनियां, पीएम मोदी का बड़ा विजन।@ हिमाचल प्रदेश को मिलेगा पहला साइंस कॉलेज, 100 करोड़ रुपये की लागत से होगा तैयार।@ गांधी से भगत सिंह बनने में नहीं लगेगी देर,रांची प्रदर्शनकारी छात्रों की CM हेमंत को चेतावनी!।@ रांची के प्रदर्शकारी छात्रों का आरोप- राहुल गांधी ने वादाखिलाफी की, जो कहा वो छलावा था।@ अतीक के बेटे उमर के काफिले पर एक्शन, 4 गाड़ियां जब्त!।@ सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला, ठीक कर लो वरना फिर करूंगा आंदोलन' बाबा रामदेव का बड़ा बयान।@ वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, 2 लोग घायल- आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से फायरिंग।@ मुंब्रा हिंदुओं का था और रहेगा,मुस्लिम बहुल इलाके में निकली कांवड़ यात्रा में बोले नितेश राणे।@ ब्रिटिश महिला को लेगिंग पहनने की वजह से नहीं मिली दिल्ली जामा मस्जिद में एंट्री, पति ने कहा-इंडिया आकर स्कैम हुआ'।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -