- Back to Home »
- Agriculture / Nature , Discussion »
- आंदोलन स्थल की बिजली काटी तो 16 राज्यों के बिजली लाइनों की सप्लाई काट दी जाएगी..किसान नेता राकेश टिकैत की केंद्र को चेतावनी
आंदोलन स्थल की बिजली काटी तो 16 राज्यों के बिजली लाइनों की सप्लाई काट दी जाएगी..किसान नेता राकेश टिकैत की केंद्र को चेतावनी
Posted by : achhiduniya
27 March 2021
किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि आज देश में विपक्ष नाम की चीज
नहीं है और भाजपा सरकार पूर्ण बहुमत से ज्यादा बहुमत की सरकार है इसलिए निरंकुश
सरकार हो चुकी हैं। कोई भी सरकार पूर्ण बहुमत से ज्यादा होती है तो वह हठधर्मिता
अपनाती हैं,जो देश के विकास के लिए हानिकारक होती है। यदि विपक्ष होता तो
जो लड़ाई आज के किसान सड़कों पर लड़ रहा है वह लड़ाई सदन के अंदर लड़ी जाती। दौसा
किसान पंचायत में भाग लेने से पहले किसान नेता राकेश टिकैत भरतपुर पहुंचे। यहां
उन्होंने कहा कि किसानों का आंदोलन लंबा चलेगा और आंदोलन स्थल पर गर्मी से बचने के
लिए कूलर लगाए गए है। यदि सरकार आंदोलन स्थल पर बिजली काट देगी तो सरकार को नहीं
भूलना चाहिए कि वहां किसानों के खेतों से 16
राज्यों की बिजली की लाइन गुजरती है और किसान उन लाइन को काट देगा। उन्होंने कहा
की अनेकों राज्यों में पंचायत कर किसानों की मांगों के बारे में
लोगों को बताया जा
रहा हैं। साथ ही लोगों से कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार के खिलाफ किसानों की
लड़ाई में वह हमारे साथ आएं। यदि जनता जागरूक नहीं हो पाई तो यह सरकार देश की जमीन
को बेच देगी। भुखमरी व बेरोजगारी का आलम व्याप्त हो जाएगा। इसलिए आज किसान और युवा
जाग कर एकजुट हो रहा है। टिकैत ने आगे कहा कि लोगों को मंदिर मस्जिद में उलझाकर
भाजपा सत्ता में आयी है,लेकिन अब लोग समझ चुके है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने ज्यादातर बड़े सरकारी उपक्रम बेच दिए हैं। इनमें लाल
किला भी बेच दिया है, रेलवे बेच दिया है,लेकिन अब रेल बेचने के साथ जेल को भी बेचने की तैयारी सरकार कर
रही है।


