- Back to Home »
- Crime / Sex , State News »
- RTI में खुली UP- CM योगी आदित्यनाथ सरकार की पोल,किसान कर्ज माफी व पैसों के आकड़ों में गड़बड़ी...जाने क्या है मामला....?
RTI में खुली UP- CM योगी आदित्यनाथ सरकार की पोल,किसान कर्ज माफी व पैसों के आकड़ों में गड़बड़ी...जाने क्या है मामला....?
Posted by : achhiduniya
27 March 2021
उत्तर प्रदेश के संयुक्त कृषि निदेशक सांख्यिकी डॉ शोभा रानी
श्रीवास्तव ने सूचना के अधिकार के तहत वाराणसी के आरटीआई एक्टिविस्ट राहुल कुमार
के भेजे गए पत्र के सवाल के जवाब में ये जानकारी देते हुए किसानों के कर्ज माफी को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के झूठे
दावे का खुलासा किया। 4 साल बेमिसाल काम का नारा देकर योगी सरकार ने 86 लाख
किसानों के कर्ज माफी का दावा किया है। जबकि आरटीआई में ये खुलासा हुआ कि चार साल
में यूपी में महज 45 लाख 24 हजार 144 किसानों के कर्ज माफ हुए। आरटीआई में सामने आए इन आकड़ों के बाद अब सरकार के चार साल के
रिपोर्ट कार्ड पर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रदेश की योगी सरकार के फसल ऋण योजना के
तहत किसानों की कर्जमाफी के किसानों की संख्या ही नहीं बल्कि रुपयों के आकड़ों में
भी बड़ी गड़बड़ी है। आरटीआई में दी गई जानकारी के मुताबिक, 2017 से 2020 तक 25 हजार करोड़ रुपये के राशि किसानों की माफ की गई हैं, जबकि सरकार की ओर से ये दावा किया गया है कि अब तक इस योजना के
तहत प्रदेश में 36 हजार करोड़ रुपये किसानों का कर्ज माफ किया गया
है। यूपी सरकार की ओर से जारी विज्ञापनों के अलावा यूपी BJP के ऑफिशियल ट्विटर एकाउंट से पोस्टर ट्वीट कर ये बताया गया है
कि यूपी सरकार ने चार सालों में 86 लाख किसानों के 36 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया है, जबकि आरटीआई में सामने आया है चार साल में यूपी में महज 45 लाख 24 हजार 144 किसानों के कर्ज माफ हुए। आरटीआई एक्टिविस्ट राहुल कुमार ने
कहा कि सरकार चुनावी साल में जनता को लुभाने के लिए अपना गलत रिपोर्ट कार्ड पेश कर
रही हैं। इन रिपोर्ट कार्ड में सरकारी योजनाओं के आकड़ो में भारी फेरबदल कर जनता के
सामने रखे जा रहे है। जिसका खुलासा आरटीआई के जरिए हुआ है। ये एक योजना का सच है,लेकिन अन्य योजनाओं में भी ऐसी ही गलत जानकारियां सरकार ने जनता
के सामने रखी होंगी।


